फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitin gadkari will be bjp president

जल्द होगी गडकरी की दोबारा ताजपोशी

Mon, 14 Jan 2013 09:40 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Jan 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari will be bjp president

भाजपा को अध्यक्ष पद पर नितिन गडकरी की दोबारा ताजपोशी की औपचारिकता पूरी करने के लिए अब मात्र तीन और राज्यों के संगठन चुनाव के पूरे होने का इंतजार है। अब तक 15 राज्यों में नए अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। यह संख्या 18 पार होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम का ऐलान किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पार्टी संविधान के अनुसार 50 फीसदी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। बिहार में नए अध्यक्ष का फैसला हो चुका है और पंजाब को भी शीघ्र नया अध्यक्ष मिल सकता है। उत्तराखंड को भी इसी हफ्ते नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


इन राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, सिक्किम, पुडुचेरी, मणिपुर, लक्षद्वीप तथा दादर व नागर हवेली को नए अध्यक्ष मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही संगठन के चुनाव पूरे होंगे। इधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से भैया जी जोशी दिल्ली में जमे हुए हैं। गडकरी को दोबारा भाजपा की कमान सौंपने को लेकर पार्टी और संघ में सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed