फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitin Gadkari warn to Rahul gandhi

सुषमा को ‘अपराधी’ बताने पर गडकरी ने राहुल को दी चेतावनी

Sat, 25 Jul 2015 02:22 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
nitin Gadkari warn to Rahul gandhi

भ्रष्टाचार के मोर्चे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी जंग धीरे-धीरे निजी रंजिश में तब्दील होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में राहुल को देश से माफी मांगने या फिर मुकदमा झेलने को तैयार रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


गडकरी ने राहुल को बचकानी हरकत करने वाला नादान नेता भी बताया। दरअसल, दोनों दलों के बीच तल्खी तब और बढ़ गई जब बृहस्पतिवार को भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की सांसदों के संबंध में की गई प्रतिकूल टिप्पणी पर लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।
विज्ञापन


इसके तत्काल बाद राहुल ने संसद भवन परिसर में ललित मोदी की मदद के सवाल पर विदेश मंत्री पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि विदेश मंत्री ने आपराधिक कृत्य किया है। ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाता है, मगर प्रधानमंत्री चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने कहा, विदेश मंत्री को अपराधी कहा

nitin Gadkari warn to Rahul gandhi

भाजपा ने लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले नारों का जवाब वाड्रा को निशाना बनाने वाले नारों से दिया था। दोनों दलों की निजी रंजिश के और तीखा होने के आसार हैं, क्योंकि कांग्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन की आरटीआई के मामले को उठाने पर गंभीर मंथन हो रहा है।

उधर, गडकरी ने संसद भवन परिसर में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देश की विदेश मंत्री को अपराधी कहा है। यह सभ्य भाषा नहीं है। ऐसी टिप्पणी राहुल को शोभा नहीं देती। उन्होंने ऐसा कह कर देश का अपमान किया है।

गडकरी ने कहा कि राहुल को अपनी इस टिप्पणी के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला दायर करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

वहीं, वाड्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस से कांग्रेस नेतृत्व बेहद खफा है। कांग्रेस सूत्रों ने स्वीकार किया है कि पार्टी इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदा बेन से जुड़े आरटीआई के मामले को संसद में उठा सकती है।

वाड्रा मामले में पलटवार करने के लिए हालांकि जशोदा बेन मामले को तूल देने पर अभी पार्टी में अंतिम फैसला नहीं हुआ है, मगर इस बारे में पार्टी में गंभीर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed