{"_id":"73c40bb6-5b44-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nitin-gadkari-set-to-re-crowned-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी की दोबारा ताजपोशी लगभग तय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नितिन गडकरी की दोबारा ताजपोशी लगभग तय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली में डेरा डाले हैं। भागवत के दिल्ली प्रवास से साफ है कि अब भाजपा अध्यक्ष के तौर पर नितिन गडकरी की दोबारा ताजपोशी लगभग तय है। इस फैसले पर अब औपचारिक तौर पर मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख हालांकि स्वामी विवेकानंद को लेकर शुक्रवार को राजधानी में प्रस्तावित समोराह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हैं, लेकिन इसे गडकरी के भविष्य से भी जोड़ा जा रहा है। भागवत के बाद अब संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी अगले एक-दो दिनों में दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
खासतौर पर सुरेश सोनी, भैय्या जी जोशी और दत्तात्रेय होसबोले के दिल्ली आकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अध्यक्ष के मामले में बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार संघ साफ कर चुका है कि गडकरी को ही दोबारा भाजपा की कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी खेमे को साफ शब्दों में संघ का संदेश दे चुका है और अब एक बार और बात करने की योजना है क्योंकि आडवाणी खेमा ही गडकरी के खिलाफ है। संघ के पदाधिकारियों की भाजपा नेताओं के साथ बातचीत के बाद नए अध्यक्ष का विधिवत चुनाव हो जाने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों के भीतर भाजपा के 50 फीसदी से ज्यादा राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। तब तक सूर्य भी उत्तरायण हो चुका होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा।