फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitin gadkari says india's gdp will more than china within two year

चीन को पीछे छोड़ नंबर-1 बन जाएगा भारत, कैसे?

Mon, 25 May 2015 08:38 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
nitin gadkari says india's gdp will more than china within two year

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी पांच साल में महाराष्ट्र में सड़क निर्माण पर एक लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में केवल भूतल परिवहन विभाग और जहाजरानी मंत्रालय के जरिए देश की जीडीपी 2 प्रतिशत बढ़ जाएगी। गडकरी ने दावा किया कि आने वाले दो साल में भारत की जीडीपी चीन से अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन


कोल्हापुर में रविवार को आयोजित महाराष्ट्र भाजपा कार्यकारिणी और राज्य परिषद की तीन दिवसीय बैठक के समापन भाषण में गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण बिल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इसमें सिर्फ 5 संशोधन किए हैं, जो राष्ट्रहित में हैं। इसके बावजूद इस बिल का विरोध हो रहा है, क्योंकि कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग देश का विकास नहीं होने देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पद देने के लिए नहीं हुई भाजपा की स्थापना

nitin gadkari says india's gdp will more than china within two year

गडकरी ने कहा कि गुजरात की कृषि विकास दर 14 फीसदी और मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर 23 फीसदी है, जबकि महाराष्ट्र की कृषि विकास दर माइनस में है।

नितिन गडकरी ने विधायक, सांसद और मंत्री बनने की चाह रखने वाले कार्यकर्ताओं को काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सभी पद चाहते हैं, लेकिन भाजपा की स्थापना पद देने के लिए नहीं हुई है।

कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं, जनता का काम करें और लोगों का विश्वास जीतें। इसके बाद पार्टी खुद कार्यकर्ता के घर आकर उसे आगे बढ़ाएगी। गडकरी ने कहा कि उन्होंने कभी पोस्टर नहीं लगाए। एयरपोर्ट पर किसी नेता की अगवानी करने नहीं गए। फिर भी पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed