{"_id":"b561e8ee-e3b2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nitin-gadkari-may-be-next-delhi-bjp-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली भाजपा प्रभारी की दौड़ में गडकरी सबसे आगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली भाजपा प्रभारी की दौड़ में गडकरी सबसे आगे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली के भाजपा प्रभारी के नाम पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
प्रभारी के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में उनके नाम पर अंतिम फैसला ले लिया जाए।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल भी गडकरी को प्रभारी बनाए जाने के पक्ष में हैं, इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी उनकी मुलाकात हुई है। राजनाथ भी इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली के प्रभारी पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, शाहनबाज हुसैन, श्याम जाजू, और कलराज मिश्र का नाम भी सामने आ रहा है।