फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitin gadkari compares iq of swami vivekananda with dawood ibrahim

विवेकानंद से दाऊद की तुलना कर विवादों में फंसे गडकरी

Mon, 05 Nov 2012 03:17 PM IST
भोपाल/नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Nov 2012 03:17 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari compares iq of swami vivekananda with dawood ibrahim

पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी अब नई मुसीबत में फंस गए हैं। आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आईक्यू को लगभग एक समान बताकर भाजपा अध्यक्ष ने नए विवाद को हवा दे दी है।

विज्ञापन

विवेकानंद के आईक्यू की तुलना दाऊद इब्राहिम से करने पर कांग्रेस पार्टी ने गडकरी की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने गडकरी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बयान से पार्टी के सोच का स्तर और मानसिकता का पता चलता है। गडकरी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विवेकानंद की तुलना एक अपराधी से कैसे कर सकता है। इससे भाजपा की सोच के स्तर और मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी जैसे भाजपा नेता विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं तो दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आध्यात्मिक गुरू विवेकानंद की तुलना दाऊद से कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने रविवार को भोपाल में कहा था कि मनोविज्ञान में हम लोगों के इंटेलीजेंट कोशंट (आईक्यू) को नापते हैं, लेकिन यह व्यक्ति दर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस क्षेत्र में अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हैं। यदि हम स्वामी विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम के आईक्यू लेवल की तुलना कर सकते हैं तो यह तकरीबन एक समान पाई जाएगी, लेकिन विवेकानंद ने इसका उपयोग देश निर्माण, देशभक्ति और आध्यात्म की सर्वोच्चता के लिए किया और दाऊद ने गुनाह के लिए किया।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुरुष और महिलाओं के साथ ही समाज में जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर भेदभाव होता रहा है जोकि गलत है। लोगों का आकलन उनके गुणों के आधार पर होना चाहिए। विवेकानंद का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की होगी और भारत का भविष्य काफी उज्ज्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed