फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitin Gadkari: Blaming PM Modi and Amit Shah for Bihar defeat unjust, BJP lost polls under Advani too

'आडवाणी के नेतृत्व में भी बीजेपी हारी है कई चुनाव'

Thu, 12 Nov 2015 10:45 AM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari: Blaming PM Modi and Amit Shah for Bihar defeat unjust, BJP lost polls under Advani too

केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली करारी और इस हार का ठिकरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर फोड़े जाने पर उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस हार के लिए मोदी और शाह को जिम्मेदार मानना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि बिहार में मिली हार के लिए पार्टी का सदस्य जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भी बीजेपी कई चुनाव हारी है।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि हम बिहार में इसलिए हार गए क्योंकि वहां तीन पार्टियां एक साथ हो गई। बिहार में पार्टी के वोट प्रतिशत में करीब 5 से 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कई हार और जीत देखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आडवाणी के नेतृत्व में भी हारी है बीजेपी'

Nitin Gadkari: Blaming PM Modi and Amit Shah for Bihar defeat unjust, BJP lost polls under Advani too

गडकरी ने कहा कि उन्होंने बीजेपी प्रमुख को पार्टी के ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह दी है तो गैरजरूरी और विवादास्पद बयान दे रहे हैं। बिहार में मिली हार को सबको स्वीकार करना चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साझा बयान जारी करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का मिली हार के लिए वहां नेतृत्व करने वाले नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि बिहार में मिली हार के लिए सबको जिम्मेदार ठहराकर किसी एक को बचाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed