{"_id":"b408654badd85984273bb9688df0f66b","slug":"nitesh-rane-tweet-stirs-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातियों पर राणे के ट्वीट से मचा बवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरातियों पर राणे के ट्वीट से मचा बवाल
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 02 Aug 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाभिमान संगठन प्रमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे ने मुंबई में रह रहे गुजराती समुदाय को निशाने पर रखकर विवादित ट्वीट किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद ने राज्य सरकार से नीतेश पर कार्रवाई की मांग की है। परिषद का मानना है कि ऐसी हरकत से समाज में अलगाव पैदा हो सकता है।
उच्च सदन में भाजपा के आशीष शेलार ने कहा कि नीतेश के ऐसे विचार धार्मिक और सामाजिक समरसता के लिए घातक हैं। नीतेश ने ट्वीट के जरिए गुजराती समुदाय और खासकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
नीतेश ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वेज स्काई, वेज हास्पिटल, वेज हाउसिंग सोसायटी, जल्द ही वेज मुंबई भी। गुज्जूस अगर गुजरात वापस नहीं गए तो वह मुंबई को ही गुजरात बना देंगे, सावधान।
विज्ञापन