फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nita Ambani to Celebrate her Birthday in Varanasi

मोदी के गढ़ में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी मिसेज अंबानी

Fri, 31 Oct 2014 08:05 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
Nita Ambani to Celebrate her Birthday in Varanasi

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी शनिवार को अपना जन्मदिन काशी में मनाएंगी। नीता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार, खास मित्र और कुछ सेलिब्रिटी भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन


नीता की दीर्घायु की कामना के लिए बाबा विश्वनाथ के रुद्राभिषेक के अलावा गंगा पूजा की भव्य तैयारी की गई है। गंगा आरती के क्षणों को यादगार बनाने के लिए दशाश्वमेध घाट का उन्मुक्त किनारा नायाब तरीके से सजाया जाएगा। इस बात के भी संकेत हैं कि नीता अपने जन्मदिन पर गंगा सफाई अभियान के लिए अहम घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन


नीता के जन्मदिन पर दशाश्वमेध घाट को सजाने का जिम्मा बंगलूरू की इवेंट ऑर्गेनाइजर कंपनी टीएनए नेटवर्क प्रा. लि. को दिया गया है। वेंकटवर्धन के निर्देशन में इस कंपनी के डिजाइनर्स की टीम ने शुक्रवार की सुबह ही घाट पर सजावट का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की तरह घाट की सजावट

Nita Ambani to Celebrate her Birthday in Varanasi

गेंदा, गुलाब, बेला और रजनीगंधा की लड़ियों से घाट को दुल्हन की मानिंद सजाया जाएगा। इसके लिए काशी की मंडियों के अलावा मुंबई और दिल्ली से भी चार टन फूल मंगाए गए हैं। आरती स्थल पर लतर और फूलों की झूमर से सजे 80 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े मंच पर अंबानी परिवार के मेहमान रहेंगे। पत्नी नीता, मां कोकिला बेन और पुत्र, पुत्री के साथ मुकेश अपने खास दोस्तों को लेकर गंगा की लहरों पर सुसज्जित बजरे पर सवार रहेंगे।

शाम 5:30 बजे से गंगा की पूजा शुरू हो जाएगी। काशी के तीर्थपुरोहितों और वैदिक आचार्यों की टीम मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजा कराएगी। शाम 6:15 बजे आरती शुरू होगी। आरती के मौके को शानदार बनाने के लिए गंगा सेवा निधि की ओर से घाट की मढ़ियों पर रिद्धि-सिद्धि के रूप में 14 देव कन्याएं पारंपरिक वेश में चंवर डुलाने के लिए लगाई जाएंगी। अंबानी परिवार और उनके मेहमान रेड कारपेट से होकर घाट की सीढ़ियां उतरेंगे।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि नीता अंबानी के जन्मदिन पर गंगा की महाआरती को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। अंबानी परिवार के अलावा उनके 60 मेहमान आरती में शरीक होंगे। गंगा पूजा और महाआरती के बाद नीता अंबानी, मुकेश और उनकी मां के अलावा अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों को मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed