फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nishi vasudeva is going to head hpcl

एचपीसीएल की पहली महिला प्रमुख बनीं निशी वासुदेव

Thu, 22 Aug 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
nishi vasudeva is going to head hpcl

निशी वासुदेव को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की महिला प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कंपनी की पहली महिला प्रमुख बनने का इतिहास रचा है।

विज्ञापन


वासुदेव को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर चयनित किया गया है। 57 वर्षीय वासुदेव अगले साल से कंपनी की बागडोर संभालेंगी।
विज्ञापन


इस समय निशी वासुदेव कंपनी में मार्केटिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

सरकारी नियुक्ति बोर्ड सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने बुधवार को सात सूचीबद्घ उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद उनका चयन किया है। कई विश्वस्तरीय नाम इस पद की प्रतिस्पर्धा में शामिल थे। इनमें एचपीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) पी के जोशी का नाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वासुदेव से पहले इस पद की जिम्मेदारी सुबीर रायचौधरी संभाल रहे थे जो अगले साल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। वासुदेव इस पद पर तीन साल तक तक रहेंगी।

इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम देश का तीसरा सबसे बड़ा रिफाइनर और फ्यूलरिटेलर है। एचपीसीएल अपना विस्तार भी कर रहा है।

राज्य की इंजीनियरिंग फर्म से की शुरूआत
निशी वासुदेव ने आईआईएम कोलकाता से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेट इंजीनियरिंग कंसलटेंसी फर्म 'इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड' से की थी। उनके पास इंडस्ट्री में 36 साल का अनुभव है।


साल 2007 में वासुदेव किसी भारतीय तेल कंपनी की बोर्ड सदस्य बनने वाली पहली महिला बनी थीं।

उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि वह हमेशा उपलब्ध रहने वाली शख्स हैं और अच्छी नेतृत्वकर्ता हैं।

पहले भी रही कंपनी में अहम भूमिका
मार्केटिंग डायरेक्टर बनने से पहले निशी वासुदेव ने कंपनी की कुकिंग गैस सेल्स और भाग्यनगर गैस लिमिटेड का काम भी संभाल चुकी हैं। उन्होंने कंपनी की रणनीति तैयारी करने और सूचना प्रणाली की योजना बनाने में भी समय-समय पर अहम भूमिका निभाई है।

मुख्य सतर्कता आयोग, केंद्रीय जांच ब्यूरो और तेल मंत्री वीरप्पा मोयली से मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति की जाएगी। इसमें कई महीनों का समय लग सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed