{"_id":"4822a80fb49f0a087f89c932e69addda","slug":"nirmala-sitharaman-suitcase-missing-in-the-plane-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान से गायब निर्मला सीतारमन का सूटकेस मिला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विमान से गायब निर्मला सीतारमन का सूटकेस मिला
एजेंसी/केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन का सामान एयर इंडिया की फ्लाइट से गायब हो गया था लेकिन घंटों बाद यह सामान दोबारा उनको मिल गया।
विज्ञापन
सूटकेस के गायब होने के चलते सीतारमन को जी-20 के अधिकारिक रिप्सेशन से दूर रहना पड़ा क्योंकि उनके कपड़े इसी में थे। केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेने यहां आई हैं।
विज्ञापन
सीतारमन ने सामान वापस मिलने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि आखिरकार मुझे अपना गुम सामान वापस मिल गया है। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया। एयर इंडिया का धन्यवाद। फोन और आईपैड चार्जर मिलने से बहुत राहत मिली। सामान गायब होने के चलते वह मेहमानों के लिए आयोजित समारोह में शिरकत नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
वित्त राज्य मंत्री सीतारमन वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह पर जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में शिरकत कर रही हैं क्योंकि जेटली ने हाल ही में डायबिटीज संबंधी सर्जरी कराई है।
इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि केर्न्स जाने वाली फ्लाइट पर बैठ चुकी हूं। मेरे सारे कपड़े गायब हुए सूटकेस में थे। मुझे पता नहीं कि केर्न्स में साड़ी खरीद पाऊंगी या नहीं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री को गायब सामान मिल चुका है।