निर्भया के बलात्कारी की घिनौनी सोच, आप भी जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में हुए 'निर्भया-गैंगरेप' के आरोपी मुकेश सिंह ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उस रात हुई बलात्कार की जघन्य वारदात के लिए खुद पीड़िता ही जिम्मेदार थी। अफसोस की बात है कि एक घिनौनी घटना के लिए सजा पाने के बाद भी मुकेश सिंह की सोच में बदलाव नहीं आया है।
फिलहाल जेल में बंद आरोपी मुकेश सिंह ने बताया, "अगर कोई महिला रात को घर के बाहर घूम रही है और पुरुषों के एक झुंड को छेड़खानी करने के लिए प्रेरित करती है तो उसे ही इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। लड़कों से ज्यादा वह लड़की उस दिन की घटना के लिए जिम्मेदार है।"
गौरतलब है कि 23 साल ज्योति सिंह हादसे की रात एक सिनेमा हाल से लौट रही थी और बीती शाम वो अपने पुरुष मित्र के साथ थी। उसे एक काले शीशे वाली बस ने लिफ्ट के बहाने बिठाया था। बैठने के बाद ही उसमें सवार छह लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बलात्कार के बाद बुरी तरह जख्मी होने पर उसे सिंगापुर के अस्पताल में भेजा गया था जहां उसने काफी घंटों की जद्दोजहद के बाद दम तोड़ दिया था। बताते हैं कि बलात्कारियों ने लड़की के साथी को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया था।
(साभार: टेलिग्रॉफ डॉट को डॉट यूके)
एक डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी को दिया इंटरव्यू
एक डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सिंह ने बताया, "उस रात जब लड़की का बलात्कार किया जा रहा था तब उसे विरोध नहीं करना चाहिए था, उसे खामोश रहकर अपना रेप होने देना चाहिए था। अगर उसने ऐसा किया होता तो उसे बिना मारे छोड़ दिया गया होता और उन्होंने सिर्फ लड़के की ही पिटाई की होती।"
बीबीसी इस इंटरव्यू को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी रविवार को प्रसारित करेगा। इस इंटरव्यू को महिला अधिकारों की बात करने वाले एक समूह द्वारा देखा जाएगा और इसमें महिलाओं के प्रति कई भारतीय पुरुषों के क्रूरतम व्यवहार को दर्शाने के साथ साथ उनकी सोच को भी दर्शाने की कोशिश की जाएगी।
सिंह ने यह भी कहा कि अगर ऐेसे मामलों में अपराधी को मौत की सजा सुनाई जाएगी तो इससे लड़कियों के लिए खतरा और बढ़ जाएगा।