फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ninth phase election campaign end

थमा इतिहास के सबसे लंबे चुनावों का बिगुल, कल काशी रचेगी इतिहास

Sun, 11 May 2014 07:55 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
ninth phase election campaign end

देश में पिछले लगभग दो महीने से चल रहा चुनावी प्रचार का शोर शनिवार शाम पूरी तरह थम गया। पांच मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद से पूरा देश चुनावी शोर में डूबा हुआ था।

विज्ञापन


अंतिम चरण में तीन राज्यों की 41 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल तथा मुलायम सिंह यादव जैसे दिग्गज नेता मैदान में हैं।

विज्ञापन

502 सीटों पर हो चुका मतदान

ninth phase election campaign end

लोकसभा की 543 सीटों तथा तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा तथा सिक्किम की विधानसभाओं के लिए चुनाव की घोषणा से अब तक दो महीना से भी अधिक का समय बीत चुका है। देश में कुल नौ चरणों में हो रहे चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 12 मई को है।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 18, बिहार की छह तथा पश्चिम बंगाल की 17 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट इस चरण में सबसे हॉट सीट बन चुकी है।

रोचक है काशी का मुकाबला

ninth phase election campaign end

यहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के बीच रोचक मुकाबला है। वाराणसी में कांग्रेस ने स्थानीय नेता अजय राय को प्रत्याशी बनाया है। सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से चुनाव मैदान में हैं।

अंतिम चरण में चुनाव लड़ रहे अन्य महत्वपूर्ण लोगों में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदंबिका पाल, योगी आदित्य नाथ, कलराज मिश्र, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल के नेता सौगतराय भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed