फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nine years of documented failures of government

यूपीए की नाकामियां गिनाकर वोट मांगेगी भाजपा

Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nine years of documented failures of government

आगामी आम चुनाव को धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता का रंग देने की कोशिश में जुटी कांग्रेस की रणनीति पर भाजपा ने पानी फेरने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके तहत पार्टी यूपीए सरकार के नौ साल के कुशासन और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के सुशासन को जनता के बीच ले जाएगी।

भाजपा नहीं चाहती कि कांग्रेस पूरी लड़ाई को सांप्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता के दायरे में बांधे। इसलिए पार्टी कुशासन बनाम सुशासन के नारे के साथ चुनावी मैदान में कूदेगी।
विज्ञापन


रणनीति में कोई कमी न रह जाए, इसलिए पार्टी ने यूपीए सरकार के नौ साल की नाकामियों का दस्तावेज तैयार करने का जिम्मा वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे और रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाली टीम को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस की रणनीति की काट के लिए गुजरात के विकास मॉडल की जगह वाजपेयी के विकास मॉडल को सामने रखने की रणनीति बनाई गई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी का नया चेहरा बनने के बाद कांग्रेस ने सांप्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता का चुनावी दांव खेलने की रणनीति बनाई है।

इस रणनीति के तहत मोदी पर ताबड़तोड़ हमला कर पार्टी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उधर, भाजपा ने कांग्रेस की रणनीति को भांपते हुए इस मुद्दे पर बीती दो बैठकों में गंभीर चर्चा की।

खासतौर से वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना था कि अगर कांग्रेस अपने दांव में सफल हो गई तो यूपीए सरकार के दौरान हुए भयंकर भ्रष्टाचार, महंगाई और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का मुद्दा हाशिये पर चला जाएगा।


यही कारण है कि पार्टी ने सबसे पहले मोदी के गुजरात मॉडल को पेश करने की योजना की जगह वाजपेयी के विकास मॉडल को पेश करने की रणनीति बनाई है।

नई रणनीति के तहत कांग्रेस की योजना की काट के लिए आम चुनाव के समर में कुशासन बनाम सुशासन के नारे के साथ कूदने पर सहमति बनी है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक इसके तहत यूपीए सरकार के दोनों कार्यकालों की नाकामियों का न केवल दस्तावेज तैयार किया जाएगा, बल्कि इसे मतदाताओं के बीच भी उठाया जाएगा।

इसी दौरान भाजपा यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना पूर्ववर्ती राजग सरकार से करेगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीम वाजपेयी सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed