फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nine new cases of swine flu in the capital

राजधानी में स्वाइन फ्लू के नौ नए मामले

Sun, 10 Feb 2013 09:58 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 10 Feb 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
nine new cases of swine flu in the capital
दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में स्वाइन फ्लू के नौ नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अभी तक इसके 73 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से दिए जा रहे आंकड़े और वास्तविक आंकड़ों में अंतर है, क्योंकि कई मरीज एनसीआर से भी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।

नोडल अधिकारी डॉक्टर चरण सिंह ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में सफदरजंग, आरएमएल, यशलोक, एनसीडीसी और एक निजी अस्पताल में एक-एक मरीज को भर्ती कराया गया है, जबकि गंगाराम और एक अन्य अस्पताल में दो-दो मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एचके कार ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में नौ नए मामले सामने आए हैं। हिसार और जींद से एक-एक मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। दो मरीज पहले से ही आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में चार मरीज गंभीर हालत में आरएमएल के आईसीयू में भर्ती हैं। आइसोलेटेड वार्ड में चार मरीजों को भर्ती कराया गया है। कुछ मरीज पहले से भी इस वार्ड में हैं। अभी तक स्वाइन फ्लू से दिल्ली के अस्पतालों में छह मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed