फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nine metro station to remain close

आज भी बंद रहेंगे दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशन

Tue, 25 Dec 2012 08:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 08:44 AM IST
विज्ञापन
nine metro station to remain close

क्रिसमस पर अगर जश्न मनाने के लिए मेट्रो से इंडिया गेट या राजपथ जाने की तैयारी में हैं, तो इरादा बदल लीजिए। आज भी राजीव चौक समेत नौ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, साथ ही इंडिया गेट समेत नई दिल्ली के प्रमुख मार्गो पर आवाजाही आज भी प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में जनाक्रोश को देखते हुए सोमवार को दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद मेट्रो ने अपने व्यस्त नौ स्टेशनों को बंद कर दिया था वहीं और इंडिया गेट व राजपथ के पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन

मंगलवार को भी यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

डीएमआरसी के अधिकारी के अनुसार राजीव चौक समेत जो नौ मेट्रो स्टेशन आज भी बंद रहेंगे उसमें प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बारहखम्भा, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेसकोर्स और खान मार्केट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेट्रो से सफर करने के लिये राजीव चौक पर पांच लाख से ज्यादा यात्री इस स्टेशन का प्रयोग करते हैं। इस स्टेशन को बंद किये जाने से असहाय लोगों में भारी गुस्सा है।

दूसरी तरफ, पूरे इंडिया गेट सर्किल व राजपथ के आसपास आज भी सड़कों पर पुलिस की नाकेबंदी रहेगी। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत के मुताबिक इंडिया गेट के आसपास धारा 144 लगा है, जो अगले आदेश तक इसी तरह रहने की संभावना है।


इंडिया गेट व राजपथ पहुंचने के सभी मार्गो पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन रोड, पंडारा रोड, अकबर रोड, राजपथ, अशोका रोड, तिलक मार्ग व केजी मार्ग को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed