फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nine killed in stampede at deogarh in jharkhand

झारखंडः देवघर के सत्संग आश्रम में भगदड़, 9 मरे

Mon, 24 Sep 2012 11:44 AM IST
देवघर/इंटरनेट डेस्क
देवघर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Sep 2012 11:44 AM IST
विज्ञापन
nine killed in stampede at deogarh in jharkhand
झारखंड के देवघर स्थित ठाकुर अनुकूलचंद्र सत्संग आश्रम में सोमवार सुबह भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 15 श्रद्धालुओं को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देवघर के सत्संग आश्रम में ठाकुर अनुकूलचंद्र का 125वां जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इस सत्संग में करीब दो लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे। ये लोग ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए थे। माना जा रहा है कि सत्संग में केवल 25,000 लोगों के लिए ही जगह थी, इसके बावजूद इतनी तादाद में श्रद्धालु यहां जमा हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद ने बताया कि मृतकों में बिहार और ओडिशा के श्रद्धालु शामिल हैं। ये लोग ठाकुर अनुकूलचंद्र की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सत्संग में भाग लेने आए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। भगदड़ के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed