{"_id":"9e331308fc8d7cb741ac622ec19d8584","slug":"nine-children-die-from-unknown-disease-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: अज्ञात बीमारी से नौ बच्चों की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंगाल: अज्ञात बीमारी से नौ बच्चों की मौत
एजेंसी/अमर उजाला, माल्दा(पश्चिम बंगाल)
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के माल्दा कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अज्ञात बीमारी से अब तक नौ बच्चों की मौत हो चुकी है। अज्ञात बीमारी से शनिवार को इस अस्पताल में एक और बच्चे की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, "20 और बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।"
विज्ञापन
इससे पहले माल्दा कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वाइस प्रिंसिपल एमए राशिद ने बताया, "इन बच्चों की उम्र 1 से 6 साल के बीच है। इन्हें तेज बुखार, उल्टी और अकड़न के चलते बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों इनमें से आठ बच्चों की मौत हो गई और शनिवार को एक और बच्चे की मौत हुई।"
विज्ञापन
ये सभी बच्चे माल्दा जिले के कालियाचक-1, कालियाचक-2 और कालियाचक-3 ब्लॉक के हैं। राशिद ने कहा है, "इस अज्ञात बीमारी में पहले तेज बुखार और उल्टी की लक्षण पाए गए, इसके बाद अकड़न की शिकायत देखी गई।" इस बीच कोलकाता से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को बीमारी प्रभावित इलाके का दौरा किया है।
विज्ञापन