फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nilekani ready to contest Lok Sabha polls to join Congress

बंगलूरू से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीलकेणी!

Sat, 11 Jan 2014 09:09 AM IST
एजेंसी/बंगलुरू
एजेंसी/बंगलुरू Updated Sat, 11 Jan 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Nilekani ready to contest Lok Sabha polls to join Congress

आधार योजना के प्रमुख नंदन नीलकेणी के राजनीति में प्रवेश के बारे में लगाई जा रही अटकलें खत्म हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को खुद कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इन्फोसिस के सह-संस्थापक और यूआईडीए के चेयरमैन नीलकेणी ने कहा कि वह राजनीतिक मोर्चे पर कुछ करना चाहते हैं। अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो वह इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस बात पर चर्चा चल रही है कि मुझे किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। फिलहाल मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं। इस पार्टी ने हमेशा मेरा और मेरे आइडिया का समर्थन किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस नीलेकनी को दक्षिण बंगलुरू सीट पर उतार सकती है। मध्यवर्ग के मतदाताओं के वर्चस्व वाली इस सीट का रुझान 1970 के बाद से ही कांग्रेस के खिलाफ रहा है। यहां से भाजपा के महासचिव अनंत कुमार पांच बार जीत चुके हैं।


नीलकेणी ने कहा, देश की आम जनता को राजनीति में शामिल होना चाहिए। मैं भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहता हूं क्योंकि भारत में बड़े परिवर्तन राजनीति के जरिये ही लाए जा सकते हैं। यही वजह है कि मैं राजनीति में शामिल होना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed