{"_id":"1a40867020fbb5f8e089fa1fb0f700f6","slug":"nigerian-girls-serious-allegation-on-aap-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों ने कहा जान से मार देते 'आप' कार्यकर्ता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लड़कियों ने कहा जान से मार देते 'आप' कार्यकर्ता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार रात हुए हंगामे के दौरान मौजूद नाइजीरियन लड़कियों ने आप के कार्यकर्ताओं पर संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नाइजीरियन लड़कियों ने कहा कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो आप के कार्यकर्ता जान से मार देते।
नाइजीरियन लड़की के इस आरोपों की पुष्टि करते हुए एसीपी बीएस जाखर ने बताया कि जिस टैक्सी में उन लड़कियों को ले जाया जा रहा था। आप के कानून मंत्री सोमनाथ और समर्थक उसे घेरे खड़े थे और हंगामा कर रहे थे।
तीन घंटे तक बनाया बंधक
अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उस रात कुछ नाइजीरियन लड़कियां जब पार्टी से लौट रही थीं तो उनकी टैक्सी को कुछ लोगों ने रोक लिया। उन लोगों ने टैक्सी को घेर लिया और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन लोगों ने तीन घंटे तक टैक्सी के अंदर पीड़ित नाइजीरियन लड़कियों को बंधक बनाए रखा। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और किसी तरह उनको निकाला।
विज्ञापन
बातचीत में चेहरे पर चोट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ हाथापाई भी की और वह उन्हें घर नहीं जाने दे रहे थे।
जबरन हुई मेडिकल जांच
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इस पूरे मामले के बाद उनकी जबरन मेडिकल जांच हुई। जहां उनके सभी मेडिकल टेस्ट किए गए। इस पूरे हंगामे के बाद वह पीड़ित लड़कियां अगले दिन गुरुवार को नौ बजे अपने घर पहुंची।