फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NIA will seek help to Pakistan of investigating in Pathankot attack

पठानकोट हमले की जांच में पाक से मदद मांगेगी एनआईए

Wed, 06 Jan 2016 09:30 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
NIA will seek help to Pakistan of investigating in Pathankot attack

पठानकोट हमले की जांच कर रही एनआईए फिलहाल उन लोगों की पहचान पता करने का प्रयास कर रही है, जिनसे आतंकवादियों ने संपर्क किया था।

विज्ञापन


यह जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान से भी जांच में सहयोग मांगा जाएगा। उससे आतंकियों से बात करने वाले लोगों की आवाज के नमूने मांगे जाएंगे। मामले की जटिलता को देखते हुए एनआईए ने जांच के लिए कोई समय सीमा बताने से इनकार कर दिया है।

एजेंसी के प्रमुख शरद कुमार ने कहा है कि आतंकवादियों की पहचान पता करने की कोशिश की जाएगी। उनके डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। यह सारा काम होने के बाद पाकिस्तान से उन लोगों की आवाज के नमूने मांगे जाएंगे, जिनसे आतंकियों ने फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


इसमें वह महिला भी शामिल है, जिसका बेटा आतंकियों में शामिल था। उस आतंकी ने हमले के पहले अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह एक आत्मघाती मिशन पर जा रहा है और शहीद होगा। कुमार ने माना है कि इस हमले के पीछे की साजिश का पता लगाना बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की पहचान करने का प्रयास कर रही एजेंसी

NIA will seek help to Pakistan of investigating in Pathankot attack

हालांकि एजेंसी ने पहले भी ऐसे कई मामले हल किए हैं, जिनका कोई सूत्र नहीं था। पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों की राष्ट्रीयता के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोषियों के पाकिस्तान से होने पर थोड़ा संदेह है। आतंकवादियों और उनके आकाओं तथा परिवार के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड ही सबूत के तौर पर सामने है।

कुमार ने किसी आतंकवादी संगठन का नाम लेने से बचते हुए कहा कि सबूत मिलने के बाद सारी बातें स्पष्ट हो सकेंगी। एनआईए प्रमुख के अनुसार जांच अभी शुरुआत चरण में है, इसलिए इस घटना में पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की संलिप्तता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कुमार बुधवार को पठानकोट एयरबेस जाकर मौका मुआयना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed