फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nia seeks death for Italian marines

इतावली नौसेनिकों को मिले फांसीः NIA

Thu, 28 Nov 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
nia seeks death for Italian marines

इतालवी नौसेनिकों के दो भारतीय मछुआरों को मारने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नौसेनिकों के लिए मृत्युदंड मांगने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


उन्होंने दोनों नौसेनिकों को मृत्युदंड देने वाले कानून के अंतर्गत आरोपी बनाने की स्वीकृति मांगी है लेकिन इससे विदेश मंत्रालय के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को गृह मंत्रालय से नौसेनिकों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी है। जबकि विदेश मंत्रालय लगातार उनके लिए कम सजा की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के इस फैसले से विदेश मंत्रालय के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। इससे पहले विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इटली सरकार को दोनों नौसेनिकों को मृत्युदंड के तहत आरोपी न बनाने का भरोसा दिलाया था।


नौसेनिकों के जमानत पर अपने देश लौटने के बाद जब उन्होंने भारत लौटने से मना कर दिया था, तब विदेश मंत्रालय ने यह भरोसा दिलाया था।

'मछुआरों को समझा लुटेरा'
इटली के ऑयल टेंकर एनरिका लेक्सी की निगरानी में लगे दो नौसेनिकों ने केरल के दो मछुआरों को फरवरी 2012 में मार दिया था।

आरोपियों के वकील मासीमिलियानो लातोरे ने कहा कि उनके मुवक्किलों ने मछुआरों को समुद्री लुटेरा समझा और चेतावनी देने के लिए पानी में गोली चलाई थी। नौसेनिकों ने भी जान से मारने के इरादे से गोली चलाने से इनकार किया है।

इस संबंध में साल 2002 में पास हुआ एक कानून भी मुश्किल बन गया है। भारत का क्षेत्रीय दावा 12 नॉटिकल माइल तक है और यह कानून उसी पर ही लागू होता है, जबकि मछुआरों की हत्या इस क्षेत्र से दूर हुई थी।

विदेश मंत्रालय की कोशिश नौसेनिकों को इस कानून की जद से बाहर लाना है क्योंकि कोर्ट उन्हें मौत की सजा दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed