{"_id":"8b8f9be0-9e0e-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"nia-registers-murder-case-against-italian-marines","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतालवी नौसैनिकों पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इतालवी नौसैनिकों पर हत्या का मामला दर्ज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे चिंतित इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से फोन पर बात की है।
खुर्शीद ने पूरे मामले की ताजा जानकारी इतालवी पीएम को दी।
आग्रह
इससे पहले खुर्शीद और इटली के डिप्टी विदेश मंत्री स्टेफन डी मिस्तुरा के बीच हुई बैठक में मिस्तुरा ने इस मुद्दे पर अपनी सरकार को जानकारी देते रहने का आग्रह किया था। इसी के बाद ही मोंटी ने खुर्शीद को फोन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो भारतीय मछुआरों की कथित रूप से हत्या करने के मामले में दो इतालवी नौसैनिक मासीमिलियानो लातारे और साल्वातोरे गिरोने के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 427 (कुचेष्टा) समेत धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इन धाराओं में अधिकतम सजा फांसी तक है। इसी से चिंतित इटली सरकार ने विदेश मंत्री के साथ बैठक की। हालांकि खुर्शीद ने पिछले महीने संसद में यह साफ कर दिया था कि इस केस में फांसी की सजा का कोई प्रावधान नहीं होगा।
सरकार की खिंचाई
सूत्रों ने बताया कि खुर्शीद मिस्तुरा को पिछले महीने से इस केस के घटनाक्रम से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने इतालवी मंत्री को यह भी बताया कि 16 अप्रैल को वह सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट गठित करने की जानकारी भी देने वाली है।
इस बैठक के बाद इटली के प्रधानमंत्री ने खुर्शीद से फोन पर बात की। पीएम के पास विदेश मंत्रालय का पदभार भी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट गठित नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार की खिंचाई भी की थी।