फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NIA got Chinese wireless set

एसपी सलविंदर की गाड़ी से मिला 'संदिग्ध' वायरलेस सेट, डेटा गायब

Thu, 14 Jan 2016 11:50 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
NIA got Chinese wireless set

पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी से चीन निर्मित वायरलेस सेट मिला है। आतंकवादियों ने 31 दिसंबर- 1 जनवरी को सलविंदर सिंह की इसी गाड़ी का इस्तेमाल एयरबेस तक पहुंचने के लिए किया था।

विज्ञापन


एनआईए ने शुरुआती जांच में पाया है कि इस वायरलेस सेट का सारा डेटा मिटा दिया गया है। इस सेट को एनटीआरओ और सीएफएसएल भेजा गया है ताकि मिटाए गए डेटा को वापस हासिल किया जा सके। वायरलेस सेट के डेटा से इस हमले के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक यह वायलेस सेट पिछले साल जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए सेट की तरह है। हालांकि यह सवाल खड़ा हो रहा है कि एसपी की गाड़ी से यह वायरलेस सेट अब क्यूं मिला। जबकि एनआईए इस गाड़ी की सघन पड़ताल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा होने से पहले मजार पर गया था सलविंदर

NIA got Chinese wireless set

उधर पिछले तीन दिन से चल रही सलविंदर की पूछताछ के बाद एनआईए ने उस मजार के बाबा को भी दिल्ली तलब किया है। सोमपाल नाम के मजार के बाबा और सलविंदर का रसोइया मदन गोपाल बृहस्पतिवार को एनआईए मुख्यालय पहुंचेगा। एनआईए सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की सलविंदर के साथ पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि सलविंदर ने एजेंसी को बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ 31 दिसंबर को मजार पर गया था जहां से लौटते वक्त आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया था।

एनआईए को सलविंदर के जवाबों में कई तरह की असमानताएं मिल रही हैं। उधर एनआईए ने उस रास्ते का भी पक्का पता कर लिया है जहां से अगवा करने के बाद आतंकी एयरबेस तक पहुंचे थे। इन रास्तों पर लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed