{"_id":"b080c280-eeea-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"nia-found-important-clues-bodh-gaya-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधगया ब्लास्ट मामले में मिले अहम सुराग: शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बोधगया ब्लास्ट मामले में मिले अहम सुराग: शिंदे
अलवर/एजेंसी
Updated Wed, 17 Jul 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोधगया के महाबोधि मंदिर और उसके आसपास हुए सीरियल बम धमाकों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को कहा कि इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनआईए को इस मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिनसे इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने राजस्थान के अलवर जिले के बहादुरपुर पट्टी-कटला में सीआरपीएफ के महिला बटालियन बेस कैंप का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन
शिंदे ने हालांकि सुरागों का खुलासा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे मामले की जांच पर असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि बोधगया में गत 7 जुलाई को सिलसिलेवार 10 बम धमाके हुए थे, जिनमें दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए थे।