फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nia declares prize on Khaplang and Nikki Sumi

आतंकियों की सूचना दो और ले जाओ 17 लाख रुपए

Fri, 11 Sep 2015 08:37 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
Nia declares prize on Khaplang and Nikki Sumi

मणिपुर में सेना पर घातक हमले की घटना के करीब तीन माह बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एनएससीएन-के के प्रमुख एसएस खापलांग के बारे में सूचना देने वालों को सात लाख रुपये इनाम देने की घोषण की।

विज्ञापन


विद्रोही संगठन एनएससीएन-के ने उस हमले को अंजाम दिया था, जिसमें सेना के 18 जवान और अधिकारी शहीद हो गए थे।

एनआईए ने एनएससीएन-के के सैन्य विंग के स्वघोषित प्रमुख निकी सुमी के बारे में जानकारी देने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। माना जाता है कि निकी सुमी ने ही सेना पर हमला करने वाले उग्रवादियों का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन


म्यांमार का है खापलांग

Nia declares prize on Khaplang and Nikki Sumi

एनआईए ने एक बयान में कहा कि एसएस खापलांग एनएससीएन-के का प्रमुख है जबकि निकी सुमी इसके आर्म विंग का काम देखता है। एजेंसी ने कहा कि इन कट्टर उग्रवादियों के छिपे होने के बारे में सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा।

खापलांग म्यांमार का रहने वाला है जबकि सुमी का जन्म नगालैंड में हुआ है। ऐसी रिपोर्ट है कि 75 वर्षीय खापलांग अस्पताल में था और बाद में उसे तागा स्थानांतरित कर दिया गया। तागा भारत, म्यांमार और चीन सीमा पर स्थित है।

एनआईए ने कहा कि उक्त हमले में 23 विद्रोही शामिल थे जिसमें से दो को जून महीने में मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed