फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nia averse to sharing headley's statement with cbi

...तो सीबीआई से हेडली का बयान साझा नहीं करेगी एनआईए

Sun, 18 Aug 2013 07:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 18 Aug 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
nia averse to sharing headley's statement with cbi

इशरत जहां ‘फर्जी’ एनकाउंटर की जांच कर रही सीबीआई को एनआईए से मदद मिलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच में 26/11 हमले में शामिल आतंकी डेविड हेडली से मिली जानकारी अहम साबित हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) यह जानकारी साझा करने के पक्ष में नहीं है। इसके पीछे एनआईए ने अमेरिका के साथ हुए गोपनीय करार का हवाला दिया है।

इस कारण गृह मंत्रालय अजीब स्थिति में फंस गया है। मंत्रालय ने एफबीआई को दिए गए हलफनामे का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि मंत्रालय एनआईए के अलावा किसी भी अन्य जांच एजेंसी के साथ इस बयान को साझा नहीं करेगा।
विज्ञापन


सीबीआई ने इशरत जहां के लश्कर-ए-ताइबा के साथ संबंध होने की रिपोर्टों की सत्यता की जांच के लिए एनआईए को बयान साझा करने के संबंध में लिखा था। मगर एनआईए ने गोपनीय करार का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय को बताया कि वह सीबीआई के साथ हेडली के बयान को साझा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही सूचना को साझा कर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि हेडली का बयान साझा करना अमेरिकी प्रशासन को दिए गए हलफनामे का उल्लंघन होगा और यह कदम उठाने से यह खतरा हो सकता है कि अमेरिका भविष्य में भारत के साथ सहयोग न करे।


इस स्थिति में घिरे गृह मंत्रालय ने किसी अंतिम फैसले पर पहुंचने से पूर्व कानून मंत्रालय की राय लेने का फैसला किया है क्योंकि सीबीआई तथ्यों का पता लगाने के लिए हेडली के इकबालिया बयान को साझा करने का दबाव बना रही है।

हेडली ने अपने बयान में कहा था कि इशरत आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed