फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nheru once called patel communalist, says advani

आडवाणी का तीरः नेहरू के लिए पटेल थे 'साम्प्रदायिक'

Tue, 05 Nov 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
nheru once called patel communalist, says advani

भाजपा ने सरदार पटेल को लेकर मचे विवाद को मंगलवार को और हवा दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पटेल को लेकर जवाहरलाल नेहरू पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आडवाणी ने एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने गृह मंत्री को 'साम्प्रदायिक' करार दिया था, जब उन्होंने आजादी के बाद सेना को हैदराबाद के लिए कूच करने को कहा था।
विज्ञापन


हालिया ब्लॉग पोस्ट में आडवाणी ने एमकेके नायर की 'द स्टोरी ऑफ एन ऐरा विदआउट इल विल' का हवाला दिया है, जो हैदराबाद के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' से पहले कैबिनेट बैठक में नेहरू और पटेल के बीच 'तकरार' की जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से जुड़ने की चाहत रखने वाले निजाम ने वहां की सरकार को खूब पैसा भिजवाया था। निजाम के अधिकारी स्थानीय लोगों पर अत्याचार कर रहे थे।

किताब में लिखा है, "कैबिनेट बैठक में पटेल ने ये बातें बताईं और सेना को वहां भेजने की मांग की, ताकि हैदराबाद में जारी आतंकी गतिविधियां रुक सकें। आम तौर पर संयम और शांति का परिचय देने वाले नेहरू ने इस मौके पर अपना संयत रवैया छोड़कर पटेल से कहा कि आप पूरी तरह साम्प्रदायिक हैं। मैं आपकी मांग नहीं मान सकता।"

नायर की किताब के हवाले से आडवाणी ने लिखा है, "पटेल पर कोई असर नहीं हुआ, लेकिन वह दस्तावेजों के साथ कमरे से बाहर चले गए।" भाजपा बीते कुछ दिनों से सरदार पटेल को हिंदुत्व विचारधारा के करीब वाले नेता के रूप में पेश करने की कोशिशों में लगी है।


भाजपा का यह आरोप भी है कि सरदार पटेल के सहयोग को कांग्रेस ने कभी स्वीकार नहीं किया और केवल नेहरू-गांधी परिवार का नाम जपा। अपने ब्लॉग में आडवाणी ने लिखा है कि तत्कालीन गवर्नर जनरल राजाजी ने हैदराबाद में सेना भेजने का फैसला किया।

हालात बिगड़ रहे थे, ऐसे में राजाजी ने नेहरू और पटेल को राष्ट्रपति भवन बुलाया। इस बीच सेना को तैयार रहने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed