फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nh 24 in delhi to be 16 lane says nitin gadkari

गडकरी की घोषणा, 16 लेन का बनेगा NH 24

Tue, 14 Apr 2015 04:24 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
nh 24 in delhi to be 16 lane says nitin gadkari

दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (NH 24) को 16 लेन का बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर से गुजरने वाले NH 24 के हिस्से को छह महीने के भीतर 16 लेन का बनाया जाएगा। एनसीआर के बाहर की सड़क छह लेन की होगी।

10 साल से पुराने डीजल वाहनों को सड़क से हटाने के बावत गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) के फैसले से सहमत है, लेकिन वह गाड़ियों को हटाने के मामले में 6 महीने तक का समय दिए जाने के पक्ष में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एनजीटी के फैसले के खिलाफ दो से तीन दिन में सुप्रीम कोर्ट अपील करेगी और समयावधि बढ़ाने की मांग करेगी।

वाराणसी से ह‌ल्दिया के बीच चलेंगे पानी के जहाज

nh 24 in delhi to be 16 lane says nitin gadkari

यूपीए की फ्लैगशिप योजना मनरेगा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा क‌ि केंद्र सरकार की मंशा इस योजना को बंद करने की नहीं है। ब‌ल्‍कि इसमें 'वेल्यू ‌एडिशन' करने की है।

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार मनरेगा के तहत जल संरक्षण जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देगी। गडकरी ने कहा क‌ि उनका मंत्रालय जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रहा है। वाराणसी और ह‌ल्दिया के बीच गंगा में जहाज चलाए जाएंगे। वाराणसी में बंदरगाह बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा रहा है।

गडकरी ने बताया‌ कि विशेष तकनीक के जरिए गंगा को परिवहन योग्य बनाया जाएगा।

(सभी फोटोः राजन राय
)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed