{"_id":"85f0c5532c1577277eb90bb405c61dd5","slug":"next-year-103-days-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 में 103 दिन बजेगी शादी की शहनाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
2014 में 103 दिन बजेगी शादी की शहनाई
अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष 2014 में शादियों के लिए 103 दिन के मुहूर्त हैं। मई में सबसे अधिक 18 दिन और दिसंबर में सबसे कम चार दिन शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
यह दावा कोटलाकलां स्थित ज्योतिष केंद्र के प्रमुख सतीश शर्मा और शीतला मंदिर के पुजारी जयदेव तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि अक्तूबर और नवंबर माह में शादी का कोई मुहूर्त नहीं है।
जनवरी माह में 20 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 31 तारीख विवाह के लिए शुभ है। फरवरी माह में 1, 3, 4, 5, 8, 10, 14, 15, 17, 18, 19, 22, 24, 25 और 26 तारीख मंगलकारी है।
विज्ञापन
मार्च में 2, 3, 4, 5 और 7 विवाह के लिए शुभ हैं। अप्रैल में 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23 और 24 जबकि मई में 1, 2, 3, 7, 8, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 29 और 30 विवाह के लिए शुभ दिन हैं।
विज्ञापन
जून में 4 से लेकर 13 एवं 16, 17, 20, 21 और 22 की तिथि विवाह के लिए अच्छे दिन है। जुलाई में एक से लेकर सात तारीख शुभ है। अगस्त में 9, 10, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 28, 29, 30 और 31 विवाह के लिए शुभ हैं।
सितंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 25, 26 और 28 विवाह के लिए शुभ हैं। जबकि, अक्तूबर और नवंबर में कोई मुहूर्त नहीं। दिसंबर में 2, 3, 5 और छह को शुभ मुहूर्त हैं।
इन तारीख में न करें मंगल कार्य
नया नंगल के सेक्टर-2 के वाल्मीकि मंदिर के प्रमुख पुजारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि 14 मार्च से 14 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में होने के कारण विवाह कार्य एवं कोई भी शुभ कार्य नहीं होता।
पंडित भागवत शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई से चार अगस्त तक बृहस्पति अस्त है। इस कारण विवाह कार्य नहीं होंगे। पंडित सुभाष शर्मा का कहना है कि 10 सितंबर से 24 सिंतबर तक श्राद्ध (पितृपक्ष) हैं।
इसमें विवाह और शुभ कार्य नहीं होते। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु राशि का सूर्य में होने के कारण विवाह एवं शुभ कार्य नहीं होते।