फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   next week modi and sharif will not meet in newyork

मोदी और शरीफ के बीच बातचीत पर संकट

Tue, 15 Sep 2015 07:05 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
next week modi and sharif will not meet in newyork

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मुलाकात होने की संभावना नहीं है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि यूएन महासभा सत्र से इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात एजेंडे में नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से डॉन ने कहा कि अमेरिका समेत यूएन सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी सदस्यों ने भारत और पाकिस्तानी के दोनों नेताओं से महासभा को संबोधन के दौरान टकराव नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की थी बातचीत की पेशकश

next week modi and sharif will not meet in newyork

अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में शरीफ और मोदी के शिरकत करने की उम्मीद है। राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि शरीफ और मोदी के बीच बैठक एजेंडे में नहीं है।

पिछले साल 193 सदस्यीय यूएन महासभा को संबोधित करने के दौरान मोदी ने आतंकवाद के साए के बिना पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत की पेशकश की थी।

साथ ही इसके लिए माहौल बनाने को कहा था। मोदी की यह टिप्पणी शरीफ के कश्मीर पर जनमत संग्रह कराने पर जोर देने के बाद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed