फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   next ls polls to be modi's prime focus: guj bjp leader

2014 के लोकसभा चुनावों पर होगा मोदी का फोकस

Tue, 02 Apr 2013 12:53 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Tue, 02 Apr 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
next ls polls to be modi's prime focus: guj bjp leader

भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य फोकस 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने पर रहेगा। यह बात मोदी के करीबी एक पार्टी नेता ने कही।

विज्ञापन


गुजरात भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक ऐलान के बाद मोदी का फोकस अब अगले आम चुनाव पर रहेगा। राज्य के पार्टी नेताओं को लगता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में हैट्रिक और पार्टी की केंद्रीय समिति में शामिल किए जाने के चलते अब वह अपनी राष्ट्रीय आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम में मोदी के करीब अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी जगह दी गई है। शाह फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी भी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राजनाथ सिंह की पूरी टीम का गठन 2014 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने भी रविवार को कहा था कि लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ही मोदी को पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। मोदी भाजपा के वरिष्ठतम मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने अपने राज्य में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।


साथ ही पार्टी के अंदर भी वे काफी लोकप्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले आम चुनाव को देखते गुजरात के विकास मॉडल को देशभर में लोगों तक पहुंचाने के लिए मोदी विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे। उनका 9 अप्रैल को कोलकाता में एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed