{"_id":"d9514342-40fd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"next-government-will-reverse-decision-on-fdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगली सरकार पलट देगी एफडीआई पर फैसला'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अगली सरकार पलट देगी एफडीआई पर फैसला'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर अन्नाद्रमुक ने चेताया है कि अगली सरकार इस फैसले को पलट देगी। राज्यसभा में अन्नाद्रमुक सांसद वी. मैत्रेयन ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों से इस मसले पर कोई राय मशविरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष सत्ता में आया तो वह इस फैसले को बदल देगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्यसभा में रिटेल में एफडीआई पर आखिरकार संसद की मुहर लग गई। मैत्रेयन ने बताया कि इस मसले पर सरकार की असली परीक्षा जनता की अदालत में होगी। मुझे पूरा यकीन है कि जनता इस फैसले को नकार देगी। मैत्रेयन ने राज्यसभा में एफडीआई पर बहस के लिए प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन
मैत्रेयन ने कहा कि एफडीआई का फैसला केवल कागज पर रहेगा। यह किसी भी राज्यों में लागू नहीं हो पाएगा। इस मुद्दे पर देशभर में बहस शुरू हो गई है। अंतिम फैसला जनता यूपीए को हराकर कर देगी।
विज्ञापन