फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   newyork times criticzed modi government on jnu

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने की मोदी सरकार की आलोचना

Tue, 23 Feb 2016 07:06 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
newyork times criticzed modi government on jnu

अपने हर भाषण में आमतौर पर मोदी इस बात का जिक्र जरूर करते हैं कि पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है, शायद उनकी बात सही भी है और अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार द न्यूयार्क टाइम्स के संपादकीय को देखकर इस बात का अंदाजा भी हो जाता है। और अगर अखबार के इशारों पर गौर करें तो यह अच्छे संदेश नहीं है।

विज्ञापन


जेएनयू के मुद्दे पर घिरी मोदी सरकार को अभी तक घरेलू मोर्च पर ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मुद्दा चर्चा में आ गया है। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार द न्यूयार्क टाइम्स ने इस पूरे मुद्दे पर संपादकीय लिख कर मोदी सरकार को नसीहत दी है।
विज्ञापन


India’s Crackdown on Dissent शीर्षक से लिखे गए चुभते हुए संपादकीय में जेएनयू मुद्दे पर छात्रों के साथ किए गए व्यवहार और उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार करने पर सरकार की आलोचना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया की गिरफ्तारी से संसद में घिर सकती है सरकार

newyork times criticzed modi government on jnu

मोदी सरकार के सत्तावादी बहाव की अखबार ने सीधे तौर पर आलोचना की गई है। अखबार इशारा करता है कि जेएनयू मुद्दे पर सरकार ने कन्हैया कुमार पर जिस तरह की कार्रवाई की है उससे मोदी सरकार के संसद में उसके आर्थिक सुधारों के अभियान को भी झटका लग सकता है।

इससे पूर्व भी अखबार ने दिल्‍ली में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के बाद इस मुद्दे पर अलग से एक लेख लिखा था। जिसमें कहा था कि अंध देशभक्ति के नाम पर इस देश में हिंसा भी स्वीकार्य है।

भीड़ की इस न्याय करने की मानसिकता के पीछे मोदी सरकार की सहमति निहित है। अखबार ने केवल प्रधानमंत्री मोदी की ही आलोचना नहीं की है बल्कि उनके मंत्रियों को भी कटघरे में खड़ा किया है।

फ्रांस के अखबार ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया

newyork times criticzed modi government on jnu

अखबार ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान का भी संदर्भ दिया है जिसमें उन्होंने जेएनयू में देश विरोधी नारों के बाद कहा था कि अगर कोई देश विरोधी नारे लगाता है और देश की अखंडता पर सवाल खड़े करता है तो उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।

अखबार के अनुसार सिंह यह नहीं समझ सके हैं कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना एक अधिकार है कोई अपराध नहीं।

इसके अलावा फ्रांस के प्रमुख दैनिक अखबार ली मांडे ने भी जेएनयू मुद्दे पर हाल ही में एक लेख प्रकाशित किया। 'भारत के लोकतंत्र के ‌क्षितिज अजीत तरह से घिरे' शीर्षक से प्रकाशित संपादकीय में जेएनयू छात्र और डीयू के पूर्व प्रोफेसर की गिरफ्तारी को एक हिंदू राष्ट्रवादी सरकार के अधिनायकवादी बहाव के चित्रण के तौर पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed