फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup of the day 2611

न्यूज राउंडअप: 5 मिनट में पढ़ लें दिनभर की बड़ी खबरें

Thu, 26 Nov 2015 07:43 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
news roundup of the day 2611
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बाबा भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को मनाते हुए संसद में संविधान को लेकर चर्चा हुई। हालांकि इस चर्चा में भी पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से हंगामा हुआ।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से इस चर्चा को शुरू करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को जिंदगी में कई बार उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। हम सब इसके बारे में जानते हैं। उन्होंने कई बार कटाक्ष झेले हैं लेकिन उन्होंने कभी भी भारत को छोड़ने की बात नहीं कही।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा ही देश को जोड़ने वाली बात की है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री ने इशारों ही इशारों में आमिर खान को जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चर्चा में राजनाथ सिंह ने संविधान में प्रयोग किए गए सोशलिस्ट और सेकुलर शब्दों की जरूरत पर भी बात की। संविधान की मूल भावना में इन शब्दों को जगह देने को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इन शब्दों के इस्तेमाल को लेकर जैसे ही बयान देना शुरू किया, कांग्रेस की तरफ से हंगामा शुरू हो गया।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

अंबेडकर के बहाने आमिर पर निशाना

कांग्रेस ने अंबेडकर की प्रतिभा को पहचाना: सोनिया

news roundup of the day 2611

इस चर्चा में बाबा साहब को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने ही उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें संविधान सभा में शामिल किया।

सोनिया गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का ही अनुशासन  था कि संविधान सभा, संविधान को बना सकी। यह बात संसद में भुला दी जाती है कि अंबेडकर की क्षमता को पहचानते हुए कांग्रेस उन्हें संविधान सभा में लेकर आई थी।

देश के आज के माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब की चेतावनी नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि कोई संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले बुरे निकलें तो वह निश्चित रूप से बुरा ही साबित होगा।

सोनिया ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से हमने जो कुछ भी देखा है, वह पूरी तरह से उन मूल्यों के खिलाफ है, जिन्हें संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है। सोनिया ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आजकल वे लोग संविधान की बात करते हैं जिन्हें इन बातों से कोई मतलब नहीं है।

नागपुर टेस्ट में जीत की राह पर भारत

news roundup of the day 2611

नागपुर टेस्ट में भारत जीत की राह पर बढ़ गया है। मैच का फैसला तीसरे दिन ही आ सकता है। भारत को जीत के ‌लिए दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट चाहिए तो वहीं अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 278 रन बनाने होंगे। अपनी दूसरी पारी में खेल खत्म होते-होते दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए थे।

इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत बेहद ही करिश्माई ढंग से शुरू हुई और भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने ताबड़तोड़ विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी 79 रनों पर समेट दी। खेल के पहले ही सत्र में लंच से पहले ही मेहमान टीम आउट हो गई। दुनिया की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका महज 33.1 ओवर ही खेल सकी।

किसी विदेशी टीम का भारत में यह न्यूनतम स्कोर है। आर अश्विन ने टेस्ट करियर में 14वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा करते हुए अफ्रीकी पारी को बड़ा स्कोर करने का मौका नहीं दिया। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके जबकि अमित मिश्रा को एक सफलता मिली।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत आई। भारत की दूसरी पारी महज 173 रन बनाकर खत्म हो गई। इमरान ताहिर ने 5 विकेट झटके। भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन 39 रन शिखर धवन ने बनाए। पहली पारी में मेजबान टीम ने 215 रन बनाए थे और इस आधार पर उसे 136 रनों की बढ़त हासिल हुई।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजों ने झटके कुल 20 विकेट

बिहार में शराब की बिक्री पर लगेगी रोक

news roundup of the day 2611

चुनाव के दौरान अपने वोटरों से किए वादे को पूरा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने घोषणा कर दी कि एक अप्रैल 2016 से बिहार में शराब नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई आबकारी नीति के तहत अगले 1 अप्रैल से राज्य में शराब बंदी की घोषणा की है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में अगले साल से नशाबंदी लागू कर दी जाएगी। इसके लिए एक्‍शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्‍द ही अमल में लाया जाएगा।

नीतीश ने कहा कि शराब के कारण बिहार के गरीब इलाकों में लोगों का जीवन स्तर काफी बिगड़ गया है। गरीब परिवारों के लोग शराब के नशे में अपना जीवन तबाह कर रहे हैं, इसलिए सरकार ने शराब पर पूर्णतः पाबंदी लगाने का फैसला किया है।

नीतीश ने याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि वह अगर एक बार फिर सत्ता में आते हैं तो राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी जाएगी। अब वह अपना वादा पूरा कर रहे हैं।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

बिहार में एक अप्रैल से नहीं बिकेगी शराब, नीतीश ने की घोषणा

दंगा भड़काने के आरोप में 'आप' विधायक गिरफ्तार

news roundup of the day 2611

आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश त्रिपाठी को दिल्ली में 2013 में हुए दंगों में भागीदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अखिलेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अखिलेश पति त्रिपाठी उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन पर 2013 में दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुए दंगों में शामिल होने और लोगों को भड़काने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक दी गई समय सीमा के अंदर कोर्ट के सामने पेश न होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें रोहिणी कोर्ट में पेश किया।

रोहिणी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन जज ने अखिलेश पति त्रिपाठी की संलिप्तता की आशंका को देखते हुए दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इस मामले में अभी तक आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

दंगा भड़काने के आरोप में आप विधायक गिरफ्तार

आमिर को लेकर झगड़ा, पत्नी की गई जान

news roundup of the day 2611

असहिष्‍णुता को लेकर आमिर के बयान के बाद समाज भी दो तरह की बातें कर रहा है। इस मसले पर पति से अलग सोच रखना एक पत्नी पर इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जान देनी पड़ी।

यह मामला मध्य प्रदेश का है। यहां के जबलपुर जिले मेंआमिर के बयान को लेकर एक दंपति में इस कदर तकरार हुई की महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र के लहरी अपार्टमेंट में अयंक पांडे अपनी पत्नी सोनल पांडे के साथ रहते थे। बताते हैं कि आमिर खान के दो दिन पूर्व सहिष्‍णुता वाले मुद्दे पर दिए बयान को लेकर पति पत्नी में बात चर्चा चल रही थी।

अचानक दोनों इस मुद्दे पर एक दूसरे से बहस करने लगे, कुछ देर बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति अयंक का कहना है कि पत्नी इस बात से आहत होकर दूसरे कमरे में गई और जहर खा लिया। उसे उल्‍टियां आनी शुरू हुई तो अयंक को उसके जहर खाने का पता चला। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

आमिर के बयान पर पति-पत्नी में विवाद, पत्नी ने जान दी



राम गोपाल वर्मा फिर नए विवादों में

news roundup of the day 2611

हमेशा अपने बयानों और कारनामों से चर्चाओं में रहने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक अब एक बार फिर नए विवादों में आ गए हैं।

रामगोपाल वर्मा ने इन अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं। उनकी आत्मकथा 'द स्टोरी ऑफ माई लाइफ' में जाहिर है, फिल्मी दुनिया से जुड़े कई लोगों का नाम आएगा। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के साथ कुछ और लोगों की बात भी अपनी आत्मकथा में अपनी जिंदगी में होने को लेकर की कही है।

रामू ने ट्वीट कर अपनी आत्मकथा को ब्रूस ली, उर्मिला मांतोंडकर, अमिताभ बच्चन और कुछ गैंग्सटर्स को समर्पित की है। लेकिन इसमे एक और नाम है और ये नाम है अमेरिका की पोर्न स्टार टोरी ब्लैक  का। यह नाम चौंकाने वाला है।

अमेरिका की पोर्न स्टार टोरी ब्लैक को भी रामगोपाल वर्मा ने उन लोगों ने शामिल किया है। जिन्हे वो अपनी जिंदगी में बेहद अहम मानते हैं। टोरी पोर्न की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। टोरी ब्लैक को 2010 में एक जानी-मानी मैगजीन ने पोर्न इंडस्ट्री में 'फेशियली अट्रेक्टिव' स्टार चुना था।

तस्वीरों के साथ पूरी डिटेलः

रामगोपाल वर्मा ने इस पोर्न स्टार को समर्पित की अपनी आत्मकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed