फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup of the day 02012016

पठानकोट हमले में अब तक क्या, पढ़ें दिन की सारी बड़ी खबरें

Sat, 02 Jan 2016 07:18 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
news roundup of the day 02012016

पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन में सुबह करीब 3 बजे हुए फिदायीन हमला हुआ। हमले की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं इस हमले में दो जवान भी शहीद हो गए।

विज्ञापन


पठानकोट में हुए हमले को लेकर देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमांचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरफोर्स का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है और इसके रातभर चलते रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक हुई। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गृह मंत्री ने आतंकी हमले को लेकर अधिकारियों से कई बिंदुओं पर गंभीर चर्चा की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने माना है कि पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इसके इनपुट थे इसलिए उसे वक्त रहते नाकाम कर दिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हो पाया। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ हो सकता है।

जम्मू कश्मीर के रास्ते पंजाब पहुंचे आतंकी

news roundup of the day 02012016

पठानकोट में आर्मी के एयरबेस में हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकवादियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हमला करने वाले आतंकवादी जम्मू कश्मीर पाकिस्तान बार्डर से भारत में घुसे थे।जिसके बाद इन आतंकवादियों ने पठानकोट तक का रास्ता तय किया। पंजाब में हुए लगातार दूसरे आतंकवादी हमले में देश की सुरक्षा को कड़ा धक्का लगा है।

आतंकवादियों ने जिस तरह से सीमा पार से देश में एंट्री की है वह बेहद चौकाने वाला है। हमले करने वाले आतंकवादियों के बारे में माना जा रहा है कि ये वही चार लोग हैं जिन्होंने पंजाब के एसपी और उनके सहायकों का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद ये आतंकवादी उनकी गाड़ी लेकर वायुसेना के एयरबेस तक पहुंच गए।

यूपी: टूर‌िस्ट बस और जीप में भ‌िड़ंत, 12 की मौत

news roundup of the day 02012016

यूपी में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताब‌िक ये हादसा शन‌िवार सुबह बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर टूर‌िस्ट बस और मैक्स जीप की भ‌िड़ंत से हुआ। जानकारी के मुताब‌िक यात्री नेपाल दर्शन करके लौट रहे थे।

पुल‌िस ने मौके पर पहुंचकर पर‌िजनों को सूचना दी। दोपहर बाद मृतकों की श‌िनाख्त हो सकी। इस हादसे में प्रदीप (22), गौरव (28), पप्पू (28), ‌व‌िजय (28), ननकऊ (32), अंगनऊ (40), प्रमोद (23), चंद्रिका (40), दुर्गेश (27), सुरेंद्र कुमार (26), संतोष कुमार (40), छोटकऊ (30) की मौत हो गई। वहीं राजेश सह‌ित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ये सभी लोग श्रावस्ती के हैं। मृतकों के बाहर के होने की वजह से उनकी श‌िनाख्त काफी द‌िक्कत आई। साथ ही लाशें बुरी तरह क्षत-व‌िक्षत भी हैं।आसपास के लोगों की मदद से लाशों को न‌िकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।दोनों तेज रफ्तार वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हुई थी।

दिल्ली में ऑड-ईवन का दूसरा दिन, साइकिल से पहुंचे डिप्टी CM

news roundup of the day 02012016

दिल्ली में ऑड-ईवन नियम के लागू होने का आज दूसरा दिन है और आज ईवन गाड़ियों का दिन है। इसी वजह से आज सिसोदिया साइकिल से ऑफिस पहुंचे। हालांकि उनके साथ ही गुजरने वाली कई कारों का नंबर ईवन नहीं था।आज ईवन तारीख होने के कारण ईवन नंबर वाली कारों को सड़क पर उतारने का दिन है।

चूंकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की कार ऑड नंबर की है और उनके आस-पास कोई कार पूलिंग के लिए नहीं है इसलिए आज वो साइकिल से दफ्तर पहुंचे।

आपको बता दें कि सिसोदिया जिस साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे वो उनके बेटे की है। आज घर से सुबह 8 बजे निकलकर सिसोदिया पहले आकाशवाणी एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे उसके बाद उनकी वहीं से साइकिल से ही दफ्तर जाने की योजना थी।

अफगान से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके

news roundup of the day 02012016

एक बार फिर भूकंप के झटकों ने दिल्ली एनसीआर को हिला कर रख दिया। हालांकि ये झटके बहुत मामूली थे जिससे किसी को इनका एहसास भी नहीं हुआ।

बता दें कि एक बार फिर इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.89 आंकी गई है।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामूली झटके धरती के लिए अच्छे हैं क्योंकि इस तरह धरती के अंदर की गरमी बाहर निकलती है।

गौरतलब है कि अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ जब 26 दिसंबर की रात में करीब सवा 1 बजे काफी देर तक भूकंप के झटकों से दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत हिल गया था।

उस भूकंप का केंद्र भी अफगानिस्तान का हिंदूकुश ही था। उससे पाकिस्तान भी हिल गया था। उस भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई थी।26 तारीख के भूकंप से अफगानिस्तान में कुछ क्षति पहुंची थी। हालांकि इस बार ऐसी कोई खबर नहीं है।

सऊदी में शिया धर्मगुरु समेत 47 को फांसी

news roundup of the day 02012016

सऊदी अरब ने प्रमुख शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल निम्र समेत 47 लोगों को फांसी दे दी गई है। सऊदी अरब सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है।

सऊदी की सरकारी रिपोर्टों में कहा गया है कि धर्मगुरु शेख निम्र उन 47 लोगों में से थे जिन पर जिन पर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था।

शेख निम्र ने सरकार के ख‌िलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था जो 2011 में देश के पूर्वी प्रांत में हुए थे। आपको बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फांसी दिए जाने का यहां के मानवाध‌िकार कार्यकर्ता काफी दिनों से विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed