फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup 112016

घटनाओं से भरा है साल का पहला दिन, चंद क्लिक में जानें सबकुछ

Fri, 01 Jan 2016 07:09 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
news roundup 112016

दिल्ली के लोगों के लिए साल 2016 की शुरुआत ऑड-ईवन फॉर्मूले के साथ हुई। पिछले एक महीने से दिल्ली ही नहीं पूरे देश में इस बारे में एक बहस चल रही थी। एक तारीख होने की वजह से आज ऑड नंबर की गाड़ियों को ही सड़क पर चलने की अनुमति थी।

विज्ञापन


सुबह दस बजे के करीब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामने आए और उन्होंने बताया कि अभी तक यह योजना पूरी तरह सफल दिख रही है और दिल्ली के लोगों ने इसे दिल से स्वीकार कर किया है। हालांकि इस बीच चालान कटने की भी खबरें आती रहीं।
विज्ञापन


इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप के मंत्रियों और विधायकों ने भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया। खुद परिवहन मंत्री गोपाल राय डीटीसी की बस से ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल की गाड़ी का नंबर ऑड होने की वजह से सचिवालय पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी का इस्तेमाल किया और कार पूलिंग करते हुए दो मंत्रियों को भी अपनी गाड़ी में लेकर ऑफिस गए।

विपक्ष के नेता भी इस अभियान में सहयोग करते दिखे। कांग्रेस सांसद अपने समर्थकों के साथ साइकिल से गंतव्य तक जाते दिखे। जबकि आप के कुछ मंत्रियों ने बाइक और ईरिक्शे का सहारा लिया।

हालांकि इस बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर आई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमीश्नर और फिलहाल बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह अपनी ईवन नंबर की गाड़ी में चलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें रोक कर चालान भरने को कहा।

औपचारिक तौर पर यह अभियान सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलता है लेकिन दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शाम पांच बजे के पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर इस अभियान को सफल घोषित कर दिया और इसके लिए दिल्ली वालों को दिल से धन्यवाद भी दे दिया। जबकि दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम चार बजे तक ही 80 से ज्यादा चालान किए गए।

जम्मू में जलकर मर गए 10 मजदूर

news roundup 112016

जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नाशरी-चिनैनी टनल के कर्मियों के बैरक में देर रात आग लगने से 10 मजदूर जिंदा जल गए। जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मबन जिले के चंद्रकोट तहसील बन रहे नाशरी-चिनैनी टनल के कर्मियों के बैरक में आग लगने से 10 मजदूरों के ‌जिंदा जलने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। बैरक में रह रहे कर्मियों को भागने का अवसर तक नहीं मिला। सिर्फ चार कर्मचारी किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो पाए।

उन्हें गंभीर हालत रामबन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

फिलहाल मरने वाले पांच लोगों की पहचान हो गई है। इनमें पंजाब का रोहित जेसीबी ऑपरेटर, चंडीगढ़ का शौकत जेसीबी हेल्पर, डोडा का इरफान, धर्मशाला का देश राज पंप ऑपरेटर, हिमाचल का राकेश कैट ऑपरेटर शामिल हैं। मरने वाले बाकी लोगों की पहचान का काम जारी है।

युवराज सिंह हुए आईपीएल की टीम से बाहर

news roundup 112016

पिछले कुछ समय से लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह के लिए एक और बुरी खबर आई है। युवराज सिंह को उस आईपीएल टीम से बाहर कर दिया गया है जिस टीम ने उन्हें 16 करोड़ में खरीदा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने नौंवे सत्र के लिए पहले ट्रेडिंग विंडो में हरफनमौला युवराज सिंह को टीम से रिलीज कर दिया है। युवी आईपीएल सीजन के सबसे महंगे क्रिकेटर थे। उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।

उधर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और डेल स्टेन को भी उनकी टीम हैदराबाद सनराइजर्स ने टीम से बाहर कर दिया है। इसके बाद इन क्रिकेटरों के लिए आईपीएल की दो नई टीमों राजकोट और पुणे के लिए राह खुल गई है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में वापसी करने वाले युवराज को डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवराज आईपीएल के 14 मैचों में 20 से भी कम औसत से 248 रन बना सके थे।

डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, "युवराज सिंह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें बाहर रखने का मकसद अपना बजट सुधारना है। वह अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल में भारतीय टीम में वापसी की है। हमने बजट के कारण यह फैसला लिया। मैंने खुद युवराज से बात की है और हमारे आपसी संबंध अच्छे हैं।"

एसपी को किया अगवा, किया रिहा

news roundup 112016

तबादले के दो दिन ही पंजाब के गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह को उनकी गाड़ी समेत अगवा कर लिया गया। अगवा करने वाले चार लोग थे और ये सभी सेना की वर्दी में थे। बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया, लेकिन अगवा करने वालों ने उनकी गाड़ी व उनके गनमैन और कुक को लेकर चले गए थे। बाद में गनमैन को घायल करके छोड़ दिया।

खबर मिलते ही पुलिस ने सक्रिय होते ही पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर जिलों की सीमा में नाकाबंदी कर दी। साथ ही, जम्‍मू से लगने वाले पाकिस्‍तान बॉर्डर को सील कर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।

एसपी सलविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात उन्हें जगत नाम के व्यक्ति ने फोन कर उन्हें तलूर गांव बुलाया। वह अपने ज्वेलर साथी, गनमैन व कुक के साथ वहां पहुंचे। पठानकोट के समीप गांव कालोलियां में सेना वर्दी पहने हथियारबंद करीब 4 लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। सभी के पास AK47 रायफल थीं।

एसपी के मुताबिक उक्त आरोपी ज्वेलर साथी को वहीं पर उतार कर एसपी, उनके गनमैन और कुक को गाड़ी समेत अगवा कर ले गए। सुबह उनकी गाड़ी पठानकोट के अकालगढ़ गांव के पास खेतों में मिली। आइजी लोकनाथ सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।

यूपी को मिला नया डीजीपी

news roundup 112016

उत्तर प्रदेश को नए साल के पहले दिन अपना नया डीजीपी मिल गया। यूपी सरकार ने जावीद अहमद को नया डीजीपी नियुक्त किया गया। जावीद अहमद 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में प्रदेश सरकार ने जावीद अहमद को उत्‍तर प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया है।

जावीद अहमद अभी रेलवे में डीजी के पद पर तैनात हैं। जावीद अहमद यहां अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते रहे हैं। जावीद अहमद 2020 में रिटायर होंगे।

इससे पहले गुरुवार को डीजीपी जगमोहन यादव रिटायर हुए थे। गुरुवार को देर रात ये तय नहीं हो पाया था कि किसको नया डीजीपी बनाया जाएगा। जावीद अहमद का नाम पर चर्चा जरूर चल रही थी। शुक्रवार की सुबह अचानक ही जावीद हमीद की नियुक्ति कर दी गई।

कीर्ति आजाद ने दिया बीजेपी को नोटिस का जवाब

news roundup 112016

डीडीसीए में हुई धांधली को लेकर मोर्चा खोलने वाले भाजपा सांसद को पार्टी ने निलंबित किए जाने के बाद बीजेपी ने एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। आजाद ने शुक्रवार को इसका जवाब पार्टी को भेज दिया।

पार्टी ने नोटिस जारी करते हुए आजाद को 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था। शुक्रवार को यह मियाद खत्म हो रही थी जिसकी वजह से आजाद ने पार्टी को अपना लिखित जवाब भेज दिया।

नोटिस का कीर्ति आजाद ने न सिर्फ जवाब दिया बल्कि पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को भी निराधार बताया। कीर्ति आजाद ने अपने खिलाफ की गई पार्टी की कार्रवाई को भी गलत बताया।

अपने जवाब में कीर्ति आजाद ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद उन्होंने कभी भी शीर्ष नेतृत्व पर सवाल नहीं खड़े किए। उन्होंने कहा कि डीडीसीए मामले का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैने किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में अरुण जेटली का नाम नहीं लिया। अपने जवाब में कीर्ति आजाद ने चार सीडी और तीन लेटर भी भेजे हैं।

खेमका को आखिरकार मिला प्रमोशन

news roundup 112016

ट्रांसफर की वजहों से चर्चाओं में रहने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को प्रमोशन मिला है। हरियाणा सरकार ने उन्हें प्रमोशन देते हुए प्रधान सचिव बनाया है।

अपनी 24 साल की नौकरी में 46 बार तबादलों का सामना कर चुके चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को हरियाणा सरकार ने पदोन्न्त किया गया है। सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए प्रमोट कर उन्हें प्रधान सचिव बना दिया है। उनके साथ अन्य अधिकारियों को भी पदोन्‍नत किया गया है।

खेमका सहित इन अफसरों को पदोन्नति काफी समय से लंबित थी। ये सभी अधिकारी 1991 बैच के हैं। इन अधिकारियों में से अशोक खेमका के अलावा विनीत गर्ग, श्रीकांत वाल्गद, अपूर्व कुमार सिंह और डॉ. अभिलक्ष्य लिखी, जी अनुपमा शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नत किया गया है।

डा. खेमका पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में सचिव तथा महानिदेशक पद पर तैनात थे। वे फिल्हाल सचिव रैंक के अधिकारी थे। वह अभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच जमीनी सौदे के इंतकाल दुर्भावना से रद करने के आरोपों से मुक्त हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed