फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup 07 02 2015

न्यूजराउंडअपः दिन भर क्या रहा खास, पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Sun, 07 Feb 2016 07:19 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
news roundup 07 02 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पारादीप में तकरीबन 35 हजार करोड़ की लागत से बनी इंडियन ऑयल रिफायनरी योजना का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह रिफाइनरी ओडिशा के विकास और यहां के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सहयोग करेगी।

मोदी ने कहा कि पारदीप ओडिशा का विकासदीप है और यह रिफाइनरी ओडिशा के युवाओं के लिए विकासदीप का काम करेगी। इस योजना की मदद से ओडिशा के गरीब लोगों के घरों तक रसोई गैस पहुंचाने में मदद मिलगी।

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव का परिणाम घोषित

news roundup 07 02 2015

यूपी में रविवार को 431 ब्लॉक प्रमुखों के लिए हुई वोटिंग के बाद इसके नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इससे पहले प्रदेश में 385 ब्लॉक प्रमुखों को निर्विरोध ही चुन लिया गया था।

रविवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के बाद रविवार दोपहर 3 बजे से इन चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए।अभी तक मिले नतीजों में अंबेडकर नगर के रामनगर में सपा की संगीता देवी विजयी हुई।

अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज से सपा के धर्मराज यादव जीते।बड़े अंतर से सोहावल ब्लाक प्रमुखी चुनाव में फिरदौस खान ने सपा को हराया। वहीं मवई से राजीव कुमार विजयी रहे। रुदौली से शिल्पी सिंह पत्नी सर्वजीत सिंह विजयी रही। वहीं अंबेडकरनगर के बसखारी से बसपा की कमला देवी की जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर पर लगा बैन

news roundup 07 02 2015

इसी महीने के अंत में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले ही पाक टीम को जोर का झटका लगा है। इस गेंदबाज को पाक टीम की फिरकी आक्रमण का खास हथियार माना जा रहा था।

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह पर आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण अगले 3 महीने के लिए सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से भाग लेने से निलंबित कर दिया है। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उन्हें निलंबन झेलना पड़ रहा है। उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोरटालिडोन पाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सख्त तेवर दिखाते हुए यह प्रतिबंध लगाया। आईसीसी की डोपिंगरोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के तहत यासिर पर ये प्रतिबंध लगा है। इस निलंबन के कारण वह मार्च तक क्रिकेट से दूर रहेंगे जिस कारण वह कई अहम मुकाबले टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

मुंबई एनकाउंटर में बड़ा इनामी गैंगस्टर ढेर

news roundup 07 02 2015

गुड़गांव का कुख्यात बदमाश और इनामी गैंगस्टर संदीप गड़ौली का रविवार को मुंबई में एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल हालत में संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को पता चला कि संदीप अपने कुछ साथियों के साथ अंधेरी ईस्ट के एक होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल पर रेड डाली और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही संदीप और उसके साथियों को पता चला कि पुलिस ने होटल में रेड डाली है उन्होंने भागने की कोशिश की और रोकने पर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी।

इस हमले में पुलिस को दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें संदीप घायल हो गया। संदीप को तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उत्तर कोरिया ने दागा रॉकेट

news roundup 07 02 2015

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी का रॉकेट दागा है जिसे उसके आलोचकों ने प्रतिबंधित मिसाइल तकनीक का परीक्षण बताया है।उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी के मुताबिक देश ने एक उपग्रह को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया है।

दक्षिण कोरिया का कहना है कि रॉकेट को उत्तर कोरिया के उत्तर पश्चिमी बेस से छोड़ा गया और यह जापान के दक्षिणी ओकिनावा द्वीपों के ऊपर से गुजरा।

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाए जाने का अनुरोध किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उनका देश मित्र देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इसे निंदनीय बताते हुए उत्तर कोरिया में भड़काऊ कार्रवाई बंद करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed