फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup 02 03 2016

न्यूज राउंडअपः क्या खास रहा आज, 5 मिनट में पढ़ें बड़ी खबरें

Wed, 02 Mar 2016 07:13 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
news roundup 02 03 2016

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। संसद में कालेधन से लेकर मनरेगा तक की योजना पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया कि चुनावों से पहले आपने वादा किया था कि आज दाल की कीमत 70 रूपए किलो है जिसे आगे चलकर नीचे लाया जाएगा। पर आज दाल की कीमत 200 किलो रुपए हो गई है।
विज्ञापन


मोदी जी ने वादा किया था कि जिन लोगों के पास काला धन है। उन लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पर आज वो उन्हीं लोगों को बचा रहे हैं। उन्होंने 'फेयर एंड लवली' योजना लागू की थी कि कालेधन को सफेद धन में बदल दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी से भाषण देते समय कई गलतियां भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भाजपा सांसदों ने इस पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। तो राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कि 'मैं आरआरएस वाला नहीं हूं, मुझसे गलतियां होती हैं।'

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष को 6 माह की अंतरिम जमानत

news roundup 02 03 2016

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कन्हैया को छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी गई है।

आपको बता दें हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार व कन्हैया कुमार के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली पुलिस ने अपनी दलीलों में यह माना था कि उसके पास कन्हैया कुमार के खिलाफ कोई वीडियो या प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है।

जस्टिस प्रतिभा रानी ने सोमवार को कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुये दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लेते हुये कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि क्या उसके पास कन्हैया कुमार के नारेबाजी वाला वीडियो या कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य है। इसके जवाब में पुलिस ने कोई वीडियो या प्रत्यक्ष साक्ष्य न होने की बात कही थी।

दिल्ली पुलिस की ओर से बहस करते हुये एएसजी तुषार मेहता ने कहा था कि हालांकि दिल्ली पुलिस के पास कन्हैया कुमार की नारेबाजी वाला कोई वीडियो या प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है लेकिन कई गवाह सामने आये हैं जिन्होंने उसे मौके पर नारेबाजी करते हुये देखा था।

भारत की पाक को दो टूक, बात नहीं एक्शन करे

news roundup 02 03 2016

भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक स्तर की बातचीत पर चर्चा के बीच विदेश सचिव ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में जवाब दिया। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले में भारत की प्राथमिकता कार्रवाई है न कि बातचीत। पाकिस्तान ने इस मामले में क्या कार्रवाई कि हमारे लिए ये ज्यादा जरूरी है।

विदेश सचिव ने बताया कि पठानकोट हमले बाद दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर पर नजर रखी जा रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस मामले में हमारी प्राथमिकता क्या है तो मेरा सीधा जवाब है कि पहले आतंकावाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए तभी राजनयिक स्तर बातचीत शुरू हो सकेगी।

भारत के सभी प्रधानमंत्री भारत और पाकिस्तान के शांति प्रक्रिया बहाल करने की कोशिश करते रहे हैं। ऐसा तभी संभव है जब दोनों हाथों से ताली बजे। भारत अपने दूसरे पड़ोसियों की तरह ही पाकिस्तान से भी संबंध चाहता है।

अब 'डांस बार में नहीं लगेंगे CCTV कैमरे'

news roundup 02 03 2016

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जोर का झटका देते हुए डांस बार को सीसीटीवी कैमरों की जद से बाहर रखने का फैसला दिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सीसीटीवी डांस बार के गेट पर तो लगेंगे लेकिन अंदर ऐसे कैमरे नहीं लगाए जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार डांस बार में सीसीटीवी लगाने की पक्षधर थी। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि ऐसा करना निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।

बता दें कि डांस बार का लाइसेंस देने के लिए पुलिस द्वारा रखी गई कई शर्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने एतराज जताते हुए सरकार को इन पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।

भारतीय दूतावास पर हमला, 5 आतंकी ढेर

news roundup 02 03 2016

अफगानिस्तान में एक बार फिर भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के निकट बम विस्फोट हुआ है। बुधवार को अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में यह बम विस्फोट हुआ। अभी तक इस बम विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

वा‌णि‌ज्यिक दूतावास के बाहर हुए हमले में भारतीय दूतावास का कोई भी कर्मचारी के हताहत होने की खबर नहीं है। बम विस्फोट के बाद उस पूरे क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पिछले माह भी वहां पर भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के बाहर हमला हुआ था।

उस हमले में पाकिस्तान और ईरान के दूतावास पर भी हमला करने की सजिश थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

एक साल बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटे दो दोस्त

news roundup 02 03 2016

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन तक रहने का ‌रिकॉर्ड बन गया है। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में रहकर यह रिकॉर्ड बनाया गया है। अमेरिकी अंतरिक्षयात्री स्कॉट केली और रूसी अंतरिक्ष यात्री मिखाइल कॉर्निएंको अंतरिक्ष में एक साल बिताकर धरती पर लौट आए हैं।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में उन्होंने आमतौर पर बिताए जाने वाले वक्त से दोगुना समय यानी 340 दिन बिताए।उनकी यात्रा के जरिए यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का शरीर पर क्या असर होता है।

वैज्ञानिक स्कॉट केली के शरीर की तुलना उनके धरती पर मौजूद जुड़वां भाई मार्क से करके और जानकारी हासिल करना चाहते हैं।
सोयूज कैप्सूल केली, कोर्निएंको और रूसी मिशन के दूसरे सदस्य सर्गेई वोल्कोव को लेकर कजाखस्तान के स्टैपी मैदान में उतरा।
यह मिशन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक रिकॉर्ड है। कमांडर केली ने इसी के साथ अंतरिक्ष में अपनी चार यात्राओं में कुल 520 दिन बिता लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed