फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 3112

न्यूज राउंड अपः दिनभर की बड़ी खबरों पर डाल लें निगाह

Thu, 31 Dec 2015 06:40 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 3112

तो शुरूआत करते हैं दिन की सबसे बड़ी खबर से जहां पीएम मोदी ने दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस वे का शुभारंभ किया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नए साल का बड़ा तोहफा मिला। मोदी ने 14 लेन के दिल्ली-डासना-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से मेरठ की ढाई घंटे की दूरी घटकर महज 40 मिनट हो जाएगी। इस परियोजना में तकरीबन ढाई साल का समय लगेगा। एक्सप्रेसवे की परियोजना का काम 4 चरणों में किया जाएगा। पीएम ने कहा कि आप मध्यवर्गीय और उच्च मध्यम वर्गीय परिवार बाहर घूमने और आने-जाने की कारगर योजना आसानी से बना सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने कहा कि बदलते वक्त में रफ्तार रुकने वाली नहीं है और इस रफ्तार की गति भी रुकने वाली नहीं है। गांवों का इंसान भी इस बात को समझता है कि अगर विकास की यात्रा से जुड़ना है तो पहले गांव को अच्छी सड़क चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली बने बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर

News round up of day 3112

इसके अलावा गुरुवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा। वहीं, मिताली राज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सर्वोच्च पुरुस्कार मिला।

27 वर्षीय विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज फतह की। इतना ही नहीं टेस्ट में नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में सफाया किया।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बल्ले से भी जौहर दिखाया। 15 टेस्ट पारियों में कोहली ने 42.67 के औसत से 640 रन बनाए। जबकि 20 वनडे मैचों में भी 36.65 के औसत से 623 रन बनाए।

साल के आखिरी दिन आर अश्विन को मिली बड़ी खुशी

News round up of day 3112

साल 2015 में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के खाते में साल के अंतिम दिन ऐसी खुशी आई जो 42 सालों में किसी भारतीय को नहीं मिली थी।

आर अश्विन साल के अंतिम दिन आईसीसी की ओर से जारी नई टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लंबे समय से इस पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ा।

31 दिसंबर से पहले अश्विन दुनिया के शीर्ष फिरकी गेंदबाज थे लेकिन अब वह नंबर वन टेस्ट गेंदबाज हो गए हैं। नंबर वन गेंदबाज के रूप में साल का समापन करने वाले अश्विन 1973 के बाद पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले सन 1973 में बिशन सिंह बेदी ने इस मुकाम को सबसे पहले हासिल किया था।

38 टेस्ट खेल चुके क्रिकेटर को 14 साल कैद?

News round up of day 3112

38 टेस्ट मैच खेल चुके बांग्लादेश क्रिकेटर शहादत हुसैन पर 11 साल की लड़की से घर के काम कराने और मारपीट करने का आरोप है। इस आरोप में वह और उनकी पत्‍नी दोनों प्राथमिक जांच में दोषी पाई गए हैं, इससे उन्हें 14 साल तक की सजा हो सकती है।

29 साल के इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने हांलाकि खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। 13 सितंबर 2015 को उन पर आरोप लगने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

बांग्लादेशी पुलिस इंस्पेक्टर शफीकुर रहमान ने बताया कि सितंबर में पीड़िता द्वारा हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हुसैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, पर इससे पहले ही भनक लगते ही हुसैन पत्‍नी समेत गायब हो गए थे। लेकिन पुलिस ने जल्द ही उन्‍हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed