फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2916

न्यूज राउंड अपः सात क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Fri, 29 Jan 2016 06:40 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2916

एडिलेड के बाद मेलबर्न में फिर वही कहानी दोहराई गई। पहले भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 मैच में हराया फिर कुछ घंटे बाद जीत के कारवां को आगे बढ़ाते हुए धोनी की टीम इंडिया ने भी जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


टीम इंडिया से मिले 185 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को भी तेज शुरुआत मिली लेकिन टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण का सामना नहीं कर सके और 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सके। भारत यह मैच 27 रन से जीत गया। कंगारुओं की ओर से कप्तान ऐरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 74 रन (8 चौके और 2 छक्के) बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया 20 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाने में सफल रही। ओपनर रोहित शर्मा (60) ने शिखर धवन (42) के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की बड़ी साझेदारी की। इसी क साथ ही 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीम ने भी जीती सीरीज

News round up of day 2916

मेलबर्न में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। एडिलेड के बाद मेलबर्न टी-20 मैच में भी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुइस के आधार पर 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

धोनी की टीम इंडिया के मैच से पहले भारत की महिला टीम ने मेलबर्न टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बेहद गजब का खेल दिखाया और बारिश से प्रभावित मैच में मेजबान टीम के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा।

पहले गेंदबाजी करते हुए भारत की महिला टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा स्कोर करने नहीं दिया। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर सफलता हासिल करने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर के खेल में 125 रनों पर रोक दिया। जिसके जवाब में भारत ने बिना किसी नुकसान के जरूरी रन बना लिया।

भारतीय पारी के दौरान जब 7.5 ओवर का खेल हो चुका था और भारत बिना किसी नुकसान के 52 रन पर था, इस बीच बारिश शुरू हो गई और खेल का काफी समय खराब हो गया। खेल जब फिर से शुरू हुआ तो भारत के सामने जीत के लिए 13 गेंदों में जीत के लिए 13 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया जिसे भारत ने एक भी विकेट खोए बगैर ही 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान मिताली राज ने नाबाद 37 और स्मृति मंधाना ने नाबाद 22 रन बनाए।

सानिया हिंगिंस की जोड़ी ने जीता आस्ट्रेलियाई ओपन

News round up of day 2916

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने महिला युगल में अपनी जोड़ीदार और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार 36वीं जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2016 अपने नाम किया। यह इनका साल का पहला ग्रैंड स्लैम है।

शुक्रवार को हुए मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने फाइनल में चेक गणराज्य की जोड़ीदार एंड्रिया हलाकोवा और ल्यूसी हराडेका को 7-6 6-3 सीधे दो सेटो में हराया। इस जीत के साथ ही सानिया और हिंगिस लगातार 36 जीत दर्ज चुकी हैं।

सानिया की यह लगातार 12वीं खिताबी जीत है साथ ही यह सानिया का लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम है। सानिया अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी है। इसमें 3 ग्रैंड स्लैम मार्टिना हिंगिस के साथ है।

सोलर स्कैम में चांडी को राहत

News round up of day 2916

सोलर घोटाले में रिश्वत के आरोपों में फंसे केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी को केरला हाइकोर्ट ने राहत दे दी है। शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर पर दो महीने के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने माना की मामले में बिना पुख्ता सबूतों के ही विजीलेंस कोर्ट ने जल्दबाजी में मुख्यमंत्री के खिलाफ आदेश दे दिए थे।

मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही सरिता एस नायर ने उन पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद त्रिशुर कोर्ट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए थे। वहीं हाइकोर्ट से राहत मिलने के बाद मुख्यमंत्री चांडी ने कहा इस सारे घटनाक्रम से केरल की बेइज्जती हुई है।

वहीं, घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता ने अब मुख्यमंत्री के पुत्र चंडी ओमेन पर भी आरोप जड़ दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सरिता ने आरोप लगाया कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई कंपनी तैयार कर मुख्यमंत्री के पुत्र को उसका निदेशक बनाने की तैयारी थी, जिससे अनुचित लाभ कमाया जा सके।

नकवी के ऑफिस पहुंचा आईएस का धमकी भरा पत्र

News round up of day 2916

आतंकी संगठन आईएस की भारत में दस्तक की अफवाहों के बीच केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को आईएस का धमकी भरा खत मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री को भेजे गए इस खत के सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमकी भरा यह खत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यालय को भेजा गया है। मामले में अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

जानकारी के अनुसार आईबी के मुखिया सैयद आसिफ इब्राहिम और दिल्‍ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी इसकी जांच की कर रहे हैं।

दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार हुए आप विधायक

News round up of day 2916

दिल्ली में विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को आज पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि महेंद्र यादव गिरफ्तार होने वाले छठे आप विधायक हैं। उन्हें निहाल विहार इलाके में दंगा भड़काने और पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले भी 5 अन्य आप विधायक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये भी बता दें कि आप विधायक प्रमिला टोकस के पति को भी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए ही गिरफ्तार किया गया था।

मोर्टार बम विस्फोट में दो बीएसएफ जवानों की मौत

News round up of day 2916
जैसलमेर जिले में सीमा पर स्थित बीएसएफ के फायरिंग रेंज में एक दर्दनाक हादसे में मोर्टार बम फटने से दो जवानों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना उस समय हुई जब बीएसएफ के जवान अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक मोर्टार में विस्फोट हो गया। मरने वाले दोनों जवान बीएसएफ की 161 बटालियन के हैं, जो सीमा पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर के किशनगंज क्षेत्र में बीएसएफ की 161वीं बटालियन के जवान फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक मोर्टार बम में अचानक विस्फोट हो गया।

मुंबई जा रही एक्सप्रेस में बम बरामद, मचा हड़कंप

News round up of day 2916

वाराणसी से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के मानिकपुर स्टेशन पहुंचने पर एस थ्री कोच के टायलेट से बम बरामद हुआ है। इस सूचना से हड़कंप मच गया और यात्री कोच से बाहर निकल आए।

आरपीएफ ने बम भरा झोला ट्रेन से बाहर निकाला। एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्र्रभारी ने बताया कि झोले में रेलमंत्री के नाम अंग्रेजी में लिखा एक पत्र मिला है।

इसमें गया-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस में भी बम रखने का दावा किया गया है। 11094 महानगरी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम 4:40 बजे मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed