फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2912

न्यूज राउंडअपः जानिए क्या-क्या हैं आज की खास खबरें

Tue, 29 Dec 2015 07:01 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2912

सउदी अरब में अच्छी नौकरी की तलाश में जाने वाले भारतीयों की हालत बहुत खराब है। अब यूपी का आकाश वहां फंस गया है और वापस आने के लिए मदद मांग रहा है।

विज्ञापन


यूट्यूब पर वीडियो डालकर आकाश ने बताया कि मैं सउदी अरब पैसे कमाने के लिए आया था। मेरे घर की स्थिति बहुत खराब है। मैंने मुंबई से वीजा से लिया था।

मौलवी साहब ने मुझे यहां मैकेनिक के काम के लिए भेजा था। पर यहां मुझे ईंटा तोड़ने के काम में लगा दिया गया। आज दो ढाई महीने हो गए हैं। खाने के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते हैं।
विज्ञापन


घर वाले हमारे बहुत परेशान हैं। जब हमने खाने के लिए पैसे मांगे तो हमें पैसा नहीं दिया गया। जब मैनें बोला कि मुझे वापस इंडिया भेज दो तो उन्होंने कहा कि मुझे वापस नहीं भेजा जाएगा। वहीं आकाश की कहानी सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उसके मामले को संज्ञान में ले लिया है और इस संबंध में सऊदी स्थित भारतीय दूतावास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवीर चौधरी को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार

News round up of day 2912

साहित्य क्षेत्र का प्रतिष्ठित भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी को दिया जाएगा। 51वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के चयन के लिए बनी समिति ने साहित्यकार रघुवीर चौधरी के नाम का चयन किया है। चयन समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नामवर सिंह ने की।

गौरतलब है कि गांधीवादी साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म 5 दिसंबर 1938 को गुजरात के गांधीनगर में किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने कई प्रसिद्ध कविता और नाटक से अपनी लेखन की छाप छोड़ी है। वह कई जानी-मानी पत्र-पत्रिकाओं से भी जुड़े रहे हैं। चौधरी ने नवनिर्माण आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 70 के दशक में लगी इमरजेंसी का विरोध किया।

वह अपनी कृति 'उप्रवास कथात्रयी' के लिए वर्ष 1977 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं। साथ ही लेखन के लिए 1965 से 70 के बीच गुजरात सरकार से भी उन्हें कई पुरस्कार मिले।

जल्द महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल, जानिए क्यों?

News round up of day 2912

अभी तक डीजल पेट्रोल के दाम गिरने से खुश हो रहे लोगों को जल्द ही झटका लग सकता है। सउदी अरब और बहरीन ने डीजल, केरोसिन और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सउदी अरब पेट्रोल के दामों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगा, जो मंगलवार से लागू भी हो जाएगा। सउदी अरब का इस साल का बजट घाटा 98 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

बहरीन का फैसला अगले महीने से लागू होगा। खाड़ी देशों के कई और तेल उत्पादक देश तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे तेल आयातक देश पर भी पड़ेगा। भारत इन दो प्रमुख देशों से सबसे ज्यादा कच्‍चे तेल का आयात करता है।

अप्रैल से अगस्त, 2015 के आंकड़ो के मुताबिक भारत सबसे ज्यादा ईरान से कच्‍चे तेल का आयात कर रहा है। उसके बाद नंबर आता है सउदी अरब का। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक सितंबर माह में सउदी अरब से भारत प्रतिदिन 6,40,300 बैरल कच्चे तेल का आयात करता है।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 18 की मौत

News round up of day 2912

पाकिस्तान के पेशावर में नेशनल डाटाबेस और रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के ऑफिस के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 18 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए हैं। यह हादसा पेशावर के खैबर पख्तुनख्वा में निसता रोड में मर्दन के पास हुआ है।

पेशावर के डीआईजी मरदन डिवीजन सईद वजीर ने डॉन न्यूज को बताया कि एक आत्मघाती हमले के जरिए यह विस्फोट किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा कर्मी ने आत्मघाती हमलावर को रोकने की पूरी कोशिश की।

मोटरबाइक पर सवार आत्मघाती हमलावर तुरंत अपनी गाड़ी से एनडीआरए के ऑफिस के गेट की तरफ बढ़ा और उसने आत्मघाती हमला कर दिया। कुछ रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि एक पार्किंग में खड़ी मोटरबाइक में यह बम फटा है।

इन्फोसिस के पुणे कैंपस में महिला से गैंगरेप

News round up of day 2912

एक सनसनीखेज घटनाक्रम में देश की प्रतिष्ठित साफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस के पुणे स्थित कैंपस में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला कंपनी की कैंटीन में कैशियर का काम करती थी।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात 27 दिसंबर की है, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को ही हो सका जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं इतने प्रतिष्ठित संस्‍थान के कैंपस में दिनदहाड़े बलात्कार की इस घटना ने संस्‍थान की सुरक्षा व्यवस्‍था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दलित उद्यमियों से बोले मोदी, 'ये आप की सरकार है'

News round up of day 2912

इसके अलावा आज प्रधानमंत्री मोदी ने दलित उद्यमियों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि सरकार पिछड़ी जातियों के उत्‍थान के लिए प्रयासरत है और वित्तीय समानता सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है। वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमियों की नेशनल कांफ्रेंस की शुरूआत के मौके पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आप की सरकार है। हम आपके उत्‍थान के लिए प्रयासरत हैं सरकार इसे हर तरीके से पूरा करेगी।

मोदी ने कहा हम नियोक्ता पैदा करना चाहते हैं, न कि नौकरी तलाशने वाले। दलितों के मसीहा डॉ बीआर अंबेडकर को लोग संविधान के रचयिता के तौर पर जानते हैं लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते की वह एक योग्य अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने कहा 'बाबा साहब ने कहा था कि औद्योगिकीकरण से सबसे ज्यादा फायदा हमारे दलित भाइयों और बहनों को होगा।

मथुरा में लक्जरी कार से डेढ़ करोड़ का कैश बरामद

News round up of day 2912

इसके अलावा एक बड़ी खबर मथुरा से भी आ रही है जहां से पुलिस ने देर रात लक्जरी गाड़ी में करोड़ों रुपये ले जा रहे लोगों को धर दबोचा। बरामद रकम 1 करोड़ 40 लाख बताई जा रही है। ग्वालियर के मनोज जैन की कार से तीन लोग इस बड़ी रकम को लेकर जा रहे थे।

मनोज जैन ग्वालियर के सर्राफा कारोबारी बताये जा रहे हैं। पुलिस उन्हें मथुरा कोतवाली लेकर पहुंची है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया है।

माना जा रहा है ‌रुपये हवाला के हो सकते हैं। पुलिस मनोज जैन की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि यह रकम हवाला के जरिये कहीं पहुंचाई जा रही थी।

ISI को गुप्त सूचना देने वाला एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार

News round up of day 2912

एक और बड़ी खबर आई है पंजाब के बठिंडा से। जहां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गुप्त सूचना देने के आरोप में वायु सेना के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह गिरफ्तारी पंजाब के ब‌ठिंडा से की।

बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी सोमवार को की गई थी, गिरफ्तारी के बाद ही वायुसेना ने कार्यरत सैन्य कर्मी को बर्खास्त कर दिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ही आईएसआई के भारत में नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed