फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2716

न्यूज राउंडअपः मिनटों में पढ़ लें दिनभर की खास खबरें

Wed, 27 Jan 2016 07:00 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2716

केंद्र की मोदी सरकार पर अभी भी देश की जनता का विश्वास कायम है। अगर अभी लोकसभा चुनाव होता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनडीए गठबंधन को फिर से बहुमत मिल सकता है।

विज्ञापन


एबीपी न्यूज और नील्सन के सर्वे में ये खुलासा हुआ है। हालांकि इस सर्वे के मुताबिक पिछले चुनाव के मुकाबले एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान होता जरूर दिख रहा है। लेकिन गठबंधन बहुमत हासिल करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन


सर्वे में जनता से पूछा गया कि आखिर वह केंद्र की मोदी सरकार से कितना खुश है। देश में अभी किसकी लहर है? इस मुद्दे पर सीधे तौर से जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी नजर आई। हालांकि जनता ने सरकार में शामिल कुछ नेताओं पर गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के कामकाज पर सवाल जरूर उठा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल मामले में SC ने केन्द्र को जारी किया नोटिस

News round up of day 2716

पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस कांग्रेस की अर्जी पर दिया है।

केंद्र से नोटिस का जवाब शुक्रवार तक देने को कहा गया है। वहीं मामले की अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केंद्र की सिफारिश पर अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। इसके ‌खिलाफ कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगायी थी।

कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी केन्द्र सरकार की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे राजनीतिक असहिणुता करार दिया था। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केन्द्र की आलोचना करते हुए इसे जबरन सत्ता हथियाने की चाल बताया था।

पाकिस्तान में तिरंगा फहराने पर कोहली का फैन गिरफ्तार

News round up of day 2716

टीम इंडिया मंगलवार को एडिलेड टी-20 मैच क्या जीती, इसका असर ऑस्ट्रेलिया से काफी दूर पाकिस्तान में भी देखने को मिल गया। विराट कोहली के फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी फैन उमर द्राज लाहौर से 200 किलोमीटर दूर पंजाब के ओखरा प्रांत में रहता है। पाक पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पड़ोसियों ने शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद कार्रवाई हुई।

विराट कोहली ने ‌एडिलेड टी-20 में टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 90 नाबाद रनों के अलावा 2 कैच भी लपके। मंगलवार शाम ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 रनों से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि भारत में भी टीम इंडिया के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन प्रशंसकों में पाकिस्तानी फैन उमर द्राज भी शामिल थे।

26/11 पाक ने नकारे भारत के सबूत

News round up of day 2716

26/11 आतंकी हमले को लेकर भारत की तरफ से पाकिस्तान को सौंपे गए सुबूत को पाकिस्तान की इस्लामाबाद कोर्ट ने खारिज कर दिया है। भारत ने मुंबई पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को आतंकवादियों के बीच हुई बातचीत की आवाज के नमूने सौंपे थे।

भारत ने जकीउर रहमान लखनी और छह अन्य आतंकवादियों के खिलाफ मुंबई पर हुए आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। आतंकवादियों के बीच हुई इस बातचीत को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने रिकॉर्ड किया था। पर इस्लामाबाद की हाईकोर्ट ने भारतीय सुबूतों को मानने से इंकार कर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि आवाज के आधार पर किसी को दोषी ठहराने का प्रावधान कानून में नहीं है। भारत की तरफ से आतंकी जकीउर रहमान लखवी की आवाज के नमूने सौंपे गए थे। भारत की तरफ से वकीलों ने अपना त‌र्क रखते हुए कहा कि वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों ने जकीउर रहमान लखवी और आतंकियों के बीच हो रही बातचीत को रिकॉर्ड किया है।

बम की सूचना पर रोकी गई नेपाल जाने वाली फ्लाइट

News round up of day 2716

तीन दिनों में दूसरी बार दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद आज दिल्ली से काठमांडू जा रही दो फ्लाइटों की उड़ान रद्द कर दी गई।

बता दें कि आज ‌दिल्ली पुलिस के डीसीपी को तीन धमकी भरे कॉल आए थे जिसमें कहा गया कि दिल्ली से काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9W260 और एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 215 में बम है।

सूचना मिलते ही दोनों फ्लाइट्स की उड़ानों को स्थगित करके उसकी जांच शुरू कर दी गई। मौके पर बम निरोधी दस्ता व अन्य जांच टीमें बम की जांच कर रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की शान में गढ़े कसीदे

News round up of day 2716

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार भारत को लेकर कोई बात कही है।

उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन कोई भी उसके बारे में उतनी बात नहीं कर रहा जितनी की जानी चाहिए। एक साक्षात्कार के दौरान ट्रम्प ने कहा, 'भारत बेहतर कर रहा है।'

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने के बाद यह ऐसा पहला मौका है जब उन्होंने भारत का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र नहीं किया। इस दौरान उन्होंने चीन, जापान और मेक्सिको का भी जिक्र किया।

छत्तीसगढ़ः मारे गए तीन खुंखार नक्सली

News round up of day 2716

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह हुयी मुठभेड़ में पुलिस ने तीन ईनामी वर्दीधारी हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें से एक की कांगेर घाटी एलजीएस डिप्टी कमांडर बाल सिंह के रूप में शिनाख्त की गयी है।

पुलिस ने मौके से तीन शव समेत भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी एवं दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि खुफिया सूत्रों से नक्सलियों के मौजूगदी की सूचना के बाद कटेकल्याण थाने से एएसआई संग्राम सिंह एवं एचसी भदरू के नेतृत्व में डीआरजी एवं एसटीएफ का 12 सदस्यीय बल रवाना किया गया था।

ग्राम लखापाल एवं तर्रेमपारा के मध्य घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे घने जंगल व पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

मुलायम ने भाजपा पर मढ़े राजनीतिक हत्याओं के आरोप

News round up of day 2716

मुलायम सिंह यादव बुधवार को लखनऊ में सपा यूथ ब्रिगेड को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवा नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल हो गया। इस हरकत पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने नेताओं की क्लास लगा दी।

गुस्साए मुलायम ने का कहा, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है, हमें अनुशासित लोग पार्टी में चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनहीन लोगों की सूची बना देंगे।

कुछ देर में मुलायम सिंह का गुस्सा शांत हुआ तब उन्होंने युवा नेताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाया साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए मुलायम सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने सबको नौकरी देने का वादा किया था किसी को रोजगार नहीं मिला। मोदी सिर्फ मुसलमानों को रिझाने में लगे हैं जबकि नोएडा में मुसलमानों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed