फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2702

न्यूज राउंडअपः छूट गयी हों आपसे बड़ी खबरें तो हो जाएं अपडेट

Sat, 27 Feb 2016 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2702

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को अपने उस बयान पर जमकर विरोध झेलना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा कि देश में पांच फीसदी देशद्रोही है। उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कानपुर में स्वामी की कार पर प्रदर्शनकारियों ने अंडे और टमाटर फेंके। वह कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में ग्लोबल टेररिज्म पर एक संगोष्ठी में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी को काले झंडे भी दिखाए और उन पर काली स्याही भी फेंकी। विरोध कर रहे लोगों और पुलिस की बेच तीखी नोंक-झौंक भी हुई। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे स्‍वामी के बयान को लेकर शांतिपूर्व विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जबकि अंडे और टमाटर अन्य लोगों द्वारा फेंके गए। वहीं भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वामी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सिर्फ जेएनयू ही नहीं पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर 'देशद्रोही' हैं जिनकी संख्या देश में पांच फीसदी है। स्वामी यहीं नहीं रुके। स्वामी ने आगे कहा कि देशद्रोहियों की यह सबसे ज्यादा संख्या जेएनयू में है और इसके बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और मऊ जिलों में है। उन्होंने कहा कि इन सभी देशद्रोही की पहचान कर जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी की हत्या कर शव को घर में उबाला

News round up of day 2702

यूपी के आजमगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर पर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना आजमगढ़ के विलेरियागंज थाना क्षेत्र के अय्यूबनगर मौहल्ले की है।

हत्या करने के बाद युवक का शव लटका दिया है और फिर उसके बाद एक बर्तन में डालकर उबाल दिया। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया गया है कि हत्यारोपी लड़की के पिता मो.ईशा की बेटी से मृतक मो.मुद्दसिर के प्रेम संबध थे। पुलिस के मुताबिक मृतक मो. मुद्दसिर उम्र 18 वर्ष शुक्रवार रात किसी काम से अपनी प्रेमिका के घर गया था।

पुलिस अभी इस बात की तफ्तीश करने में लगी है कि युवक खुद उसके घर गया था या साजिशन उसको बुलाया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक युवक की प्रेमिका व उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

करिश्मा ने पति-सास के खिलाफ लिखवाई FIR

News round up of day 2702

बॉलिवुड अदाकारा और कपूर खानदान की पोती करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और सास रानी सुरिंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

उन्होंने ये मामला दहेज उत्पीड़न को लेकर खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। करिश्मा ने संजय पर दहेज की मांग करने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। संजय और करिश्मा के बीच तलाक का केस पहले से ही चल रहा है।

इस मामले की सुनवाई बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रही है। जब से दोनों की शादी हुई है दोनों के बीच शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं रही है। पहले दोनों आपसी रजामंदी से तलाक लेने को तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में करिश्मा ने आरोप लगाया था कि संजय दोनों के बीच तय हुई रकम देने को तैयार नही है। इसके बाद नए सिरे से तलाक की अर्जी दी गयी है।

वहीं संजय ने करिश्मा पर न अच्छी पत्नी, न बहु और न ही अच्छी मां बन पाने का अरोप लगाते हुए केवल पैसे के लिए उनसे शादी करने का आरोप लगाया। इस मामले में आगामी तीन मार्च को जवाब दाखिल कर सकते हैं।

भारतीय सीमा में घुसी चीनी पनडुब्बी, अलर्ट हुईं एजेंसियां

News round up of day 2702

भारतीय समुद्री सीमा में एक अज्ञात पोत देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। यह पोत अंडमान निकोबार द्वीप की सीमा में देखा गयी जो एक चीनी पनडुब्बी थी।

भारतीय रडार पर इस पनडुब्बी के आने के बाद दिल्ली से कमांड जारी कर अंडमान निकोबार कमांड (एएनसी) को इसकी जांच के आदेश भी दिए गए लेकिन एएनसी पहले से ही इसकी निगरानी में लगा हुआ था। एएनसी के मुताबिक यह पिपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (प्लान) की पनडुब्बी थी जो भारतीय सीमा के आस-पास मौजूद थी।

इस पनडुब्बी की सूचना मिलने के बाद नौसेना अधिकारियों ने इस बात की आशंका भी जाहिर की कि इसके अलावा कई अन्य पनडुब्बी एएनसी के एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी (एओसी) में छिपी हो सकती हैं। एएनसी के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल पीके चटर्जी ने बताया, 'हम चीनी पोत के गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कोई चीनी पोत द्वीप के आस पास दिखाई दिया हो। हमारी संभावित सीमा में कई देशों की नेवी की गतिविधियां होती रहती हैं। इनमें पानी के ऊपर और नीचे चलने वाले पोत शामिल हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।'

फर्जी नियुक्ति केसः दि‌ग्‍विजय को मिली जमानत

News round up of day 2702

फर्जी नियुक्ति केस में पूर्व मुख्यमंत्री दि‌ग्‍विजय सिंह को अदालत से जमानत मिल गयी है। इससे पूर्व वह शनिवार को अदालत के सामने पेश हुए। अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कांग्रेस महासचिव के अदालत में उपस्थित न होने के बाद कोर्ट ने यह वारंट जारी किया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्तियों के मामले में भोपाल पुलिस ने दिग्विजय सहित आठ आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश किया। पिछले साल जहांगीराबाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है।

दिग्विजय पर आरोप है कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान विधानसभा में अवैध तरीके से नियुक्तियां हुईं। इन नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। राज्य सरकार ने शिकायतों की जांच कराई, जिसमें 17 लोगों की संलिप्तता पाई गई।

बताया गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा के उपसचिव ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने एक कदम आगे बढ़कर 19 लोगों को आरोपी बनाया।
 

वीडियो में कन्हैया ने बताई हमले की सच्चाई

News round up of day 2702

राष्ट्रविरोधी नारों के आरोप में प‌ुलिस हिरासत में चल रहे जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उसने 17 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में खुद पर हुए हमले की पूरी घटना को विस्तार से बताया है।

कन्हैया ने बताया कि उसे याद नहीं कि वो कोर्ट में किस नंबर गेट से अंदर गया, लेकिन जैसे ही वह कोर्ट परिसर में घुसा वकील की वर्दी पहने एक भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

उसका कहना है कि इस दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ। कन्हैया का आरोप है कि यह हमला पूर्वनियोजित था, क्योंकि जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा तो हमला करने वाले वकीलों ने आवाज देकर और लोगों को बुलाना शुरु कर दिया।

कन्हैया ने बताया कि कोर्ट में घुसते ही उस पर हमला किया गया। वकील की वर्दी पहने लोगों की भीड़ ने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरु कर दिए। कन्हैया इस वीडियो में बता रहा है कि हमले में उसके कपड़े फट गए, उसकी पैंट उतर गई और चप्पल निकल गई, लेकिन वहां मौजूद पुलिसवाले उसे बचा नहीं सके।

मुरथल गैंगरेपः दो चश्मदीदों ने बयान की आंखों देखी

News round up of day 2702

जाट हिंसा के दौरान सोनीपत के मुरथल में गैंगरेप मामल में दो चश्मदीद गवाह सामने आए हैं और उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। इनके नाम पठानकोट निवासी निरंजन सिंह और राजपुरा निवासी यादविंदर सिंह बताया जा रहा है। ये दोनों ट्रक ड्राइवर हैं।

जानकारी देते हुए निरंजन सिंह ने बताया कि मैं दवाइयां लेकर दिल्ली के लिए निकला था और हाइवे पर लगे जाम में फंस गया। फिर मैं ट्रक से उतरकर मामले की जानकारी के लिए आगे बढ़ तो देखा कि कुछ लड़के कुछ लड़कियों के पीछे भाग रहे थे। वे उनसे जबरदस्ती कर रहे थे। उन्होंने लड़कियों के कपड़े भी फाड़ दिए थे।

वहीं, यादविंदर सिंह ने बताया‌ कि वे भी जाम में फंसे थे। लड़कियों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जैसे ही वे नीचे उतरे, कुछ युवक उन पर टूट पड़े। उन युवकों ने उनके ट्रक के शीशे तोड़ ‌दिए। पेट्रोल बम में आग लगाकर ट्रक में फेंक दिया, जिससे काफी नुकसान हुआ। मैंने सौ नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। दोनों चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने लड़कों को लड़कियों के पीछे भागते देखा, लेकिन दुष्कर्म होते हुए नहीं देखा।

केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

News round up of day 2702

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने आईपी एस्टेट थाना में इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस को भी उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली सरकार की ओर से 20 फरवरी को पुलिस को एक पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री के ईमेल पर किसी अज्ञात शख्स का मेल आया। इसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जांच के दौरान पुलिस पता लगा रही है कि मेल किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे के मद्देनजर वहां की पुलिस को भी उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट भेजा गया है।

पाक में विराट कोहली के फैन को मिली आजादी

News round up of day 2702

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली के पाक प्रशंसक को अच्छी खबर मिली है।

कोहली के इस पाक प्रशंसक को शनिवार को होने वाले महामुकाबले से ऐनवक्त पहले जमानत मिल गई है। पा‌किस्तान के पंजाब प्रांत ओकरा निवासी विराट कोहली के फैन उमर दराज पर अपने घर में तिरंगा लहराने को आरोप था।

आज से ठीक बीते एक माह पहले 26 जनवरी को भारत-ऑस्ट्रेलिया के टी-20 मुक‌ाबले में कोहली की खेली शानदार पारी से उत्साहित उमर ने अपने घर पर तिरंगा लहराया था, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस में की। इसके बाद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उमर ने बीते 18 फरवरी को पंजाब प्रांत के ओकरा जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को उमर की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 50 हजार के जुर्माने के साथ उन्हें बेल दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed