फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2612

न्यूज राउंड अपः एक नजर में फटाफट पढ़ें दिनभर की खबरें

Sat, 26 Dec 2015 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2612

क्रिसमस के दिन काबुल से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने से एक बार फिर दोनों देशों के बीच रिश्तों में गर्माहट आ गई है।  अब खबर है कि दोनों देशों के विदेश सचिव नए साल की शुरुआत में आपस में मिल सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव नए साल के मध्य यानी 15 जनवरी को मिल सकते हैं।

मोदी ने शुक्रवार को अपने पाक समकक्ष नवाज शरीफ से लाहौर में मुलाकात की थी। हालांकि दोनों देशों के विदेश सचिव स्तर की बातचीत को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से मिलने इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक और क्रिकेटर हुआ चोटिल, हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती

News round up of day 2612

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब एक और युवा क्रिकेटर को कान के पीछे चोट लगने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।

बंगाल के बल्लेबाज विरतम पोराल को शुक्रवार को उस समय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जब क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके बाएं कान में चोट लग गई। भुवानीपुर और ईस्ट बंगाल के बीच एक क्लब मैच में पोराल क्रीज के बेहद करीब खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। चोट लगने के बाद पोराल ने बताया कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके बाएं कान में चोट आई है।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय लीग टूर्नामेंट एएन घोष ट्रॉफी के फाइनल मैच में 26 साल के पोराल फारवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्हें उस समय कान पर गंभीर चोट लग गई जब वह भुवानीपुर के बल्लेबाज प्रीनन दत्ता के पुल शॉट से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पोराल के चोटिल होने की घटना ने साल के मध्य में घटी उस घटना की याद दिला दी जिसमें बंगाल अंडर-19 टीम के कप्तान अंकित केशरी की मौत हो गई थी जो उन्हीं की टीम के खिलाड़ी थे।

जेहादी बनने जा रहे हैदराबाद के 3 युवक नागपुर में गिरफ्तार

News round up of day 2612

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने जा रहे हैदराबाद के 3 छात्र को नागपुर में हिरासत में ले लिया गया है।

अफगानिस्तान के रास्ते आईएस में शामिल होने जा रहे इन 3 युवकों के बारे में तेलंगाना पु्लिस और महाराष्ट्र एंटी-टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने आपसी तालमेल दिखाते हुए लगातार इन पर नजर बनाए रखी। इन तीनों युवकों को श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले नागपुर के डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

माना जा रहे है कि वे नागपुर एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे। एक दिन पहले ही तीनों सड़क के माध्यम से हैदराबाद से नागपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन

अब एयर इंडिया में नहीं मिलेगा मांस

News round up of day 2612

पहली जनवरी से घाटे में चल रही एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए डेढ़ घंटे तक उड़ान वाले विमानों के इकोनॉमी क्लास पैसेंजरों को मांसाहार नहीं परोसने का निर्णय किया है। इसके अलावा लंच और डिनर के मेन्यू में से इसने चाय और कॉफी को भी बाहर कर दिया है। अभी तक एयर इंडिया डेढ़ घंटे तक के उड़ान वाले विमानों में सामिष और निरामिष सैंडविच और केक परोसा करती थी। 


एयर इंडिया के एक सर्कुलर के अनुसार, पहली जनवरी से सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसे जाएंगे। पिछले सप्ताह जारी एक सर्कुलर में एयर इंडिया ने कहा था कि यह निर्णय लिया गया है कि पहली जनवरी 2016 से 61 मिनट से 90 मिनट के उड़ान वाले विमानों के इकॉनोमी क्लास में सिर्फ भारतीय शाकाहारी भोजन ही परोसे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed