फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2516

न्यूज राउंडअपः दिनभर की खबरों के लिए फटाफट क्लिक करें

Mon, 25 Jan 2016 10:51 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2516

भारत यात्रा के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद दिल्ली में हैं। हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओलांद की मुलाकात हुई। इस दौरान 13 समझौतों पर मुहर लगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के बीच हुई मुलाकात में राफेल को लेकर समझौता हुआ। भारत 36 राफेल की खरीद करेगा। मोदी ने इस दौरान एक बार फिर से आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मानवता और मानव मूल्यों का दुश्मन है।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच 18 साल से एक सामरिक भागीदारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ हुई वार्ता में लिए गए ठोस कदम, हमारी बहुमुखी सहभागिता के साझे स्वप्न की उपलब्धी में कारगर सिद्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने की पदम पुरस्कारों की घोषणा

News round up of day 2516

इस साल के पदम पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, दिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगमोहन सहित आठ लोगों को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा अनुपम खेर, उदित नारायण, पूर्व सीएजी विनोद राय, सानिया मिर्ज और साइना नेहवाल को पदम भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मशहूर वकील उज्जवल निकम, मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सहित 108 लोगों को पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला पदम विभूषण
रजनीकांत
धीरू भाई अंबानी
जगमोहन
रामोजी राव
श्रीश्री रविशंकर
यामिनी कृष्‍णामूर्ति
गिरिजा देवी
डा. विश्वनाथन शांता

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

News round up of day 2516

अरुणाचल प्रदेश पर मची रार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्र सरकार के निर्णय के खिलाफ सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। पार्टी ने केन्द्र सरकार के निर्णय को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।

अरुणाचल प्रदेश के सीएम नबम तुकी ने केन्द्र के निर्णय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए कहा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए भारत सरकार को निर्णय का इंतजार करना चाहिए।

कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी केन्द्र सरकार की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे राजनीतिक असहिणुता करार दिया था। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केन्द्र की आलोचना करते हुए इसे जबरन सत्ता हथियाने की चाल बताया था।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से राजनीतिक घमासान चल रहा है। कांग्रेस के 21 बागी विधायक राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ हो गए और कैलिखो पॉल को विधायक दल का नेता चुन लिया।

बम की सूचना पर खाली कराया गया विमान

News round up of day 2516

दिल्ली से नेपाल के काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही उसे खाली कराया गया और उसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा अधिकारियों को एक फोन आया जिसमें फ्लाइट की एक सीट के नीचे गिफ्ट बॉक्स रखे होने की बात कही गई।

जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W-260 में बम होने की सूचना के बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को उतारा गया। गौरतलब है कि जिस समय फ्लाइट खाली कराई गई उस समय उसमें 104 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे। उनको उतारने के बाद फ्लाइट की जांच अब भी जारी है। जेट एयरलाइंस ने वक्तव्य जारी कर बताया कि सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की जांच कर रही हैं।

नेताजी के परपोते भाजपा में हुए शामिल

News round up of day 2516

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र बोस भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूदगी में चंद्र बोस ने भाजपा का दामन थामा। सोमवार को पं बंगाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में नेता जी के परपोते चंद्र बोस ने बीजेपी शामिल हुए।

उनके भाजपा में शामिल होने की काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे। बीजेपी में शामिल होने पर मीडिया से मुखातिब चंद्र बोस ने कहा कि बीजेपी सरकार पारदर्शी है जबकि कांग्रेस दमन की सरकार रही है।

भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा 'मैं अभी पार्टी में शामिल हुआ हूं चुनाव लड़ने का फैसला वे पार्टी पर छोड़ते हैं कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं।' बता दें कि चंद्र बोस अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते हैं।

सिख युवक ने किया डोनाल्ड ट्रंप का विरोध

News round up of day 2516

अमेरिका में रिपब्‍लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिख युवक ने ट्रंप का विरोध कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप की मस्कैटिन हाई स्कूल में हो रही रैली के दौरान पगड़ी पहने ये सिख युवक 'स्टॉप हेट' का बैनर लेकर विरोध प्रकट करने लगा। इस वजह से ट्रंप को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

इसके बाद ट्रंप जो राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं ने भीड़ में सिख युवक और उसके एक साथी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये वो टोपी नहीं पहने है क्या ये वही हैं? और वह पहन भी नहीं पाएगा। इससे बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर बाहर कर दिया।

शनि सिंगणापुर में पूजा पर अड़े महिला संगठन

News round up of day 2516

महाराष्ट्र के शनि सिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर प्रतिबंध के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। मंदिर प्रबंधन जहां अपने फैसले पर अड़ा है वहीं महिलाओं के संगठन भूमाता बिग्रेड ने मंदिर में पूजा करने की घोषणा कर दी है।

संगठन के झंडे तले 400 के करीब महिलाएं मंदिर के बाहर एकजुट होने लगी हैं। बिग्रेड ने इसी मंगलवार को अपने अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने के संयुक्त चैरिटी आयुक्त के आदेश पर पुलिस भी असमंजस में है। वहीं भूमाता बिग्रेड के समर्थन में सैकड़ों महिलाएं कोल्हापुर से जुलूस की शक्ल में शनि सिंगणापुर पहुंच चुकी हैं।

अखबार पुणे मिरर के अनुसार, भूमाता बिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने कहा, अभियान की शुरूआत के समय ही हमें इसके प्रतिरोध की उम्‍मीद थी, क्योंकि हम सही थे। हालांकि यह कोई मुद्दा नहीं है कि कितना प्रतिरोध होगा, हम शनि मंदिर जाएंगे और वहां पूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed