फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2416

न्यूज राउंडअपः सात क्लिक में पढ़ें तमाम जरूरी खबरें

Sun, 24 Jan 2016 10:49 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2416

दिन की सबसे बड़ी खबर रही फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की भारत यात्रा। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत पहुंचे ओलांद ने चंड़ीगढ़ से अपनी यात्रा की शुरूआत की। सुबह उनका विमान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। ओलांद गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह विश्व प्रसिद्ध रॉक गॉर्डेन देखने पहुंचे, जिस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे। दोनों राष्ट्राध्यक्ष इस गॉर्डन में करीब 12 मिनट रहे। राष्ट्रपति ओलांद के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व अपनी तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर आ रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान से कार्रवाई के लिए पूछने को पूरी तरह से 'न्यायपूर्ण' बताया है। ओलांद ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कूटनीति में मजबूत इरादों और भावनाओं की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत आतंकवाद से निपटने के अपने संकल्प पर दृढ़ता से कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश पर मचा बवाल

News round up of day 2416

केंद्र सरकार ने अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरुणाचल के सियासी हालात पर केंद्रीय कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी है।

अरुणाचल में चल रहे राजनीतिक संकट पर रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राज्य के सियासी हालात पर चर्चा हुई। इसके बाद राष्ट्रपति को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी गई।

वहीं, इस फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर ले लिया है और इसे मोदी सरकार का पॉलिटकल इन्टॉलरेंस करार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आलोचना की है और कहा है कि बीजेपी पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है।

आरक्षण पर सुमित्रा महाजन के बयान पर विवाद

News round up of day 2416

आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक बवाल पैदा होने के आसार हैं। इस बार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आरक्षण को लेकर बयान दिया है। स्पीकर महाजन ने अपने बयान में कहा है कि देश में जाति आधारित आरक्षण पर पुनर्विचार होना चाहिए। महाजन ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर भी यही चाहते थे कि देश में जातिगत आरक्षण दस साल के लिए ही हो।

लोकसभा स्पीकर ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर हम बाबा साहेब के सपनों का समाज क्यों नहीं बना सके, इसके लिए हमें सोचना चाहिए। सुमित्रा महाजन ने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम यह बयान दिया।

अहमदाबाद में स्मार्टसिटी पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आरक्षण के मसले पर बयान देते हुए कहा कि आरक्षण पर पुनः समीक्षा की जानी चाहिए।

ओबामा ने कहा- आतंकी नेटवर्क नष्ट करे पाक

News round up of day 2416

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। ओबामा ने कहा है कि पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर सकता है और उसे ऐसा करना चाहिए।

एक इंटरव्यू में ओबामा ने कहा, 'पाकिस्तान को उसकी धरती से चल रहे आतंकी नेटवर्क को अवैध घोषित करने के साथ ही उनको पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि वह आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रति गंभीर है। चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए ओबामा ने दक्षिण चीन सागर में नौसेना की स्वतंत्रता के साथ ही सभी देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थायित्व का केंद्र हो सकता है। पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले को भारत की ओर से लंबे समय से झेले जा रहे 'अक्षम्य आतंकवाद की एक और मिसाल करार देते हुए ओबामा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता इस दिशा में बातचीत को बढ़ा रहे हैं कि क्षेत्र में हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद का मुकाबला कैसे करना है।

दोबारा भाजपा के अध्यक्ष बने अमित शाह

News round up of day 2416

2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम रणनीतिकार रहे अमित शाह की आज दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई।

इस पद के लिए अमित शाह ने केंद्रीय संगठन चुनाव अधिकारी अविनाश राय खन्ना के सामने नामांकन किया। इसके बाद निर्विरोध रूप से अमित शाह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनकी ताजपोशी का औपचारिक ऐलान कर दिया गया।

इससे पहले शनिवार को अलग-अलग राज्यों से आए नेताओं ने संगठन महामंत्री रामलाल के समक्ष उपस्थित होकर शाह के पक्ष में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। ताजपोशी के वक्त पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्री उपस्थित थे। सभी वरिष्ठ राज्यस्तरीय नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली में शनिवार से ही डेरा डाल लिया था।

मंत्रियों से बोले मुलायम- "पैसा कमाना था तो बिजनेस करते"

News round up of day 2416

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने रविवार को एक बार फिर अपने ही मंत्रियों की जमकर क्लास लगाई। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने शिरकत की। मुलायम सिंह यादव के साथ ही माता प्रसाद पांडे, रामगोविंद चौधरी समेत कई बड़े नेता भी इस ‌कार्यक्रम में मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने ही मुलायम सिंह यादव ने अपने मंत्रियों की क्लास लगाई।

इस अवसर पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने अपने मंत्रियों को नसीहत देने के साथ ही चेतावनी भी दे डाली। मुलायम सिंह यादव ने चेतावनी दी कि पार्टी के आधे मंत्री अभी भी नहीं सुधरे हैं।

फीस जमा न कर पाने पर तीन छात्राओं ने दी जान

News round up of day 2416

तमिलनाडु के कल्लाकुरुचि में एसवीएस योगा मेडिकल कॉलेज की तीन छात्राओं के फीस को लेकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर ज्यादा फीस देने के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कॉलेज की चेयरमैन वासुकी सुब्रमण्यम को अपनी मौत का कारण बताया है।

आत्महत्या करने वाली छात्राएं मेडिकल कॉलेज में नैचुरोपैथी की पढ़ाई कर रही थीं। इनका शव शनिवार को कॉलेज के पास स्थित एक कुंए से बरामद हुआ है। घटना के बाद कॉलेज चेयरमैन फरार हैं, जिसके बाद उनके बेटे सुखी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कॉलेज में छात्रों ने सितंबर और अक्टूबर में ज्यादा फीस को लेकर पहले भी विरोध किया था और सुसाइड की कोशिश की थी।

दो पन्‍ने के सुसाइड नोट में छात्राओं ई सारान्या और वी प्रियंका 18 वर्ष और टी मोनिशा 19 वर्ष ने हस्ताक्षर कर लिखा है कि छात्रों ने सुब्रमण्यम के खिलाफ दर्जनों शिकायत कर रखी हैं पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है। इसलिए अब उन्हें लगता है कि शायद उनकी मौत के बाद प्रशासन कॉलेज चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed