फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2412

न्यूज राउंड अपः चुटकियों में पढ़ लें दिनभर की बड़ी खबरें

Thu, 24 Dec 2015 07:08 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2412

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही खींचतान के बीच भाजपा नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं के खिलाफ अपनी भाषा को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आए केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए जेटली ने सवाल किया है, क्या अभद्रता ही भारतीय राजनीतिक का नया आदर्श है।
विज्ञापन


फेसबुक के माध्यम से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य के खिलाफ दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और बाहर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया उसे क्या कहा जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने सवाल किया कि अगर केन्द्र सरकार का कोई अधिकारी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता तो वो पूरे देश में आलोचना का विषय बन जाता। इस पद पर बैठे लोगों से संयमित व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

केजरीवाल के अलावा सारे VIP को मिलेगी ऑड ईवन से छूट

News round up of day 2412
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनवरी से लागू होने वाले ऑड-ईवन फॉर्मूले का ब्लूप्रिंट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी बताया कि इस योजना पर अधिसूचना सोमवार को जारी होगी।

ब्लूप्रिंट जारी करते हुए केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार यह प्रयोग 1 से 15 जनवरी 2016 तक के लिए करने वाली है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि ये फॉर्मूला एनसीआर की गाड़ियों पर भी लागू होगा।

यह फॉर्मूला सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह लागू रहेगा। किसी को भी अगर इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया तो उस पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। ये फॉर्मूला बाहर के राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा।

ममता के लिए 20 मिनट रोके रखी एंबुलेंस, तड़पती रही मरीज

News round up of day 2412

नेताओं के सामने आम इंसान की जिंदगी किस कदर सस्ती है इसका शर्मनाक उदाहरण देखने को मिला पंश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को सड़क से गुजारने के लिए जाम के बीच एक एंबुलेंस को आधे घंटे तक सड़क पर ही रोके रखा गया।

जानकारी के अनुसार जागच्चा के उनसानी निवासी मेहराजन को बुधवार सुबह अचानक छाती में तेज दर्द उठा था। उसके परिजनों ने स्‍थानीय डॉक्टर काजी बुलबुल को दिखाया तो उन्होंने मेहराजन को हार्ट अटैक की आशंका जाहिर करते हुए उन्हें तुंरत एसएसकेएम हॉ‌स्पिटल में भर्ती करने की सलाह दी।

इस पर परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस का इंतजाम किया और उन्हें अस्पताल के लिए लेकर चल दिए। उनके घर से एसएसकेएम हॉस्पिटल तक का रास्ता बामुश्किल 20 मिनट का ही था, लेकिन जैसे ही एंबुलेंस कोना एक्सप्रेस वे पर संतरागची स्टेशन रोड पर पहुंची तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को निकालने के लिए ट्रैफिक रोका हुआ था।

बनर्जी दीघा से वापस कोलकाता लौट रही ‌थी, इसलिए उनके इस रूट से निकलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रोका हुआ था। हालांकि पुलिस अधिकारी खुद इस बात के लिए आश्वस्त नहीं थे कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही आएंगी या वो हेलीकॉप्टर से भी जा सकती हैं।

कीर्ति आजाद ने मांगा मुरली मनोहर जोशी से मिलने का समय

News round up of day 2412

बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के कुछ सदस्यों ने दिल्ली स्थित मुरली मनोहर जोशी के आवास पर बैठक की। बैठक में जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सांसद कीर्ति आजाद को निलंबित किए जाने का विरोध किया गया। हालांकि, इससे सभी सदस्य सहमत नहीं थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के दिल्ली आवास पर हुई मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कुछ सदस्यों ने आजाद का समर्थन करते हुए उनके निलंबन को गलत ठहराया। हालांकि, अन्य सदस्यों ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया। इस बैठक में मार्गदर्शक मंडल के दो अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने हिस्सा नहीं लिया।

इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा और शांता कुमार जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि कीर्ति के निलंबन से पहले पार्टी की सामूहिक सहमति नहीं ली गई। हालांकि वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात की खबर सामने आने के बाद कीर्ति आजाद ने मुरली मनोहर जोशी से मिलने का समय मांगा है।

पटना में नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन, जल्द आएगी मैट्रो

News round up of day 2412

दिल्‍ली में प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का असर अब अन्य शहरों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केजरीवाल की तर्ज पर पटना में 15 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कई दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पटना में बढ़ते प्रदूषण पर काफी चिंतित नजर आए। जिसके बाद बैठक में ही निर्णय लिया गया कि राजधानी में 15 साल से ज्यादा की उम्र पार कर चुके डीजल वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने वाहन मालिकों और वाहन चालकों में भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद को सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। वहीं मुख्यमंत्री के इस कदम का वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्वागत किया है। इसके अलावा पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात भी मिल सकती है। लंबे समय से अटके पड़े इस प्रोजक्ट को भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।

यूपी में गैंगरेप के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या

News round up of day 2412

अनेक प्रयासों के बावजूद बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार की सुबह 11 वीं की एक छात्रा उस वक्त कुछ सिरफिरों की दरिंदगी का शिकार बन गई जब वह साइलकिल से हरदुआगंज टयूशन के लिए जा रही थीं। बदमाश उसे सड़क से खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

इस घटना से भड़के ग्रामीणों ने मौके पर देरी से पहुंचे पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान एसओ की निजी गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। बाद में एसएसपी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हरदुआगंज के पास के एक गांव की किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली 11वीं की 17 वर्षीय छात्रा रोजाना की तरह साइकिल से ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली। बताते हैं, करीब पौने आठ बजे जैसे ही वह गांव गुरसिखरन और डसन्ना के बीच ईंट भट्ठे के पास पहुची, एक पैशन प्रो बाइक पर सवार चार युवक उसे घसीटकर ईख के खेत में ले गए।

जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस बीच छात्रा के पीछे-पीछे गांव से ट्यूशन जा रहे अंकुश नामक एक किशोर ने सारा माजरा देख लिए। अपनी साइकिल वहीं छोड़कर वह अपने गांव भागता हुआ पहुंचा और गांव वालों को सारी कहानी बताई।

सऊदी अरब के एक अस्पताल में आग, 25 की मौत

News round up of day 2412

सऊदी अरब के जिजान में एक अस्तपाल में लगी आग की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई और 107 लोग घायल हो गए। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सऊदी सिविल डिफेंस ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्‍ट में इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के जिस फ्लोर पर आग लगी है उसी फ्लोर पर आईसीयू और मैटरनिटी वार्ड है।

सऊदी अरब की सरकार आग लगने की जांच कर रही है। कम से कम 20 फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अब आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed