फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2316

न्यूज राउंडअपः दिनभर की खबरों पर फटाफट डालिए एक नजर

Sat, 23 Jan 2016 07:05 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2316

दिन की बड़ी खबर आई आस्ट्रेलिया के सिड़नी से जहां द्विपक्षीय सीरीज में चार मैच गंवाकर सीरीज हार चुकी टीम इंडिया ने आखिरी मैच जीत किसी तरह अपनी लाज बचाई। हर बार की तरह बल्लेबाजों ने ही सिडनी वनडे में टीम की लाज रखी और ऑस्ट्रेलिया के हाथों सूपड़ा साफ होने से बचा भी लिया।

विज्ञापन


2 गेंद शेष रहते शतकवीर मनीष पांडे के बल्ले ने विजयी रन निकला और भारत ने साल 2016 की पहली जीत का स्वाद भी चख लिया। सिडनी में खेले गए पांचवें मैच में मनीष (नाबाद 104) के बल्ले ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी रन निकलने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 331 रन बना लिए। मनीष ने अपनी पारी में महज 81 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के से 104 रनों की पारी खेली। जबकि रोहित 99 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 330 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर डेविड वार्नर (122) ने मिचेल मार्श (नाबाद 102) के साथ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी करने के बाद करियर का 5वां शतक ठोंका। इसके बाद अंतिम ओवर मे मिचेल ने भी शतक लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर भारतीय टीम ने बनाए 485 रन

News round up of day 2316

क्रिकेट के मैदान से ही भारत के लिए दूसरी राहत भरी खबर भी आई तब भारत की जूनियर टीम ने 50 ओवर में 485 रन ठोक दिए। बांग्लादेश में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इस टूर्नामेंट से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में भारत की जूनियर टीम ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए पौने पांच सौ रन बना दिए, जबकि उसने सिर्फ 3 विकेट ही गंवाए।

सावर में खेले गए वार्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की अंडर-19 टीम ने कनाडा के खिलाफ 2 शतकों के दम पर 50 ओवर में 3 विकेट पर 485 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर और कप्तान इशान किशन ने महज 86 गेंदों में 138 रन बनाए। जबकि रिकी बुई ने 115 रनों का योगदान दिया। साथ ही भारतीय पारी में 2 अर्धशतक भी लगे। भारतीय पारी में कुल 27 छक्के लगे।

भारत से मिले 486 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में कनाडा की पूरी टीम 31.1 ओवर में 113 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। इस तरह से भारत को मैच में 372 रनों की जीत मिली।

सरकार ने सार्वजनिक की बोस से जुड़ी फाइल

News round up of day 2316

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके मौत से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया। इन फाइलों को डिजिटल रूप में सार्वजनिक किया गया। इन फाइलों को नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन (netajipapers.gov.in) के जरिए आसानी से देखा जा सकेगा। इस दौरान नेताजी के परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे।

गौरतलब है कि नेताजी के रिश्तेदारों ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनसे जुड़ी खुफिया फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इस दौरान मोदी ने उनकी फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी नेताजी से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया था।

फाइलों को सार्वजनिक करने के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी वहां मौजूद थे। शर्मा के मुताबिक पिछले साल जब नेताजी के परिवार के सदस्य मोदी से मिलने आए थे उसी वक्त प्रधानमंत्री ने इन फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आईएस के 13 सदस्य

News round up of day 2316

गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आईएस के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही एनआईए ने आठ ऐसे लोगों की सूची जारी की है जो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और देश के खिलाफ साजिश रच रहे आईएस नेटवर्क का हिस्सा हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से 13 को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया।

एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से छह शहरों - बेंगलुरू, तुमकुर, मंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ में एक साथ 12 ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया।

राहुल गांधी पहुंचे महोबा, भरी हुंकार

News round up of day 2316

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शन‌िवार को बुंदेलखंड के दौरे पर महोबा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जनता का हाल ल‌िया और केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने महोबा जिले के सूपा गांव में लोगों से मुलाकात की। यहां जनता के सामने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे कहना चाहता हूं की बुंदेलखंड भी हिन्दुस्तान का हिस्सा है, यहां आकर देखिये क्या हाल है!

राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, भले ही देश दुनिया में भारतीय तरक्की कर रहे हो लेकिन बुन्देलखण्ड वहीं का वहीं है। सरकारों को यहां के लोगों की कोई चिंता ही नहीं।

कनाडा के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग

News round up of day 2316

कनाडा पुलिस के मुताबिक सस्केटचेवन प्रांत के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। पहले आई रिपोर्टों में पांच लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को स्कूल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है। कनाडा पुलिस गोलीबारी की एक दूसरी घटना की भी जांच कर रही है। यह घटना दूरदराज के इलाके में हुई है।

स्विटरजरलैंड के दावोस में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्कूल में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि सस्केटचेवन प्रांत के ला लोश कम्युनिटी स्कूल में जो कुछ हुआ वह हर माता-पिता के लिए किसी दुस्वप्न की तरह है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां लोगों के चीखने और आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed