फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1916

न्यूज राउंडअपः पढ़ें दिनभर की सभी जरूरी खबरें

Thu, 18 Feb 2016 09:01 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1916

साइबर सिटी के मैक्स लाइफ डीएलएफ-दो में काम करने वाली एक एचआर मैनेजर गायब हो गई है। मां के बयान पर पुलिस एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली 28 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) डीएलएफ फेज-दो में मैक्स लाइफ में एचआर मैनेजर है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती की मां ने बताया है कि दो दिन पहले वह पीतमपुरा से सुबह आठ बजे ऑफिस जाने के लिए निकली।
विज्ञापन


रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने निकले। परिजनों ने जब युवती के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ था। फोन बंद होने पर परिजन और परेशान हो गए। युवती की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में प्रिंस पाठक नाम के युवक पर युवती को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयूः शिक्षकों और छात्र संगठनों ने निकाला मार्च

News round up of day 1916

जेएनयू पर मची रार के बीच कन्हैया की गिरफ्तारी और जेएनयू की छवि खराब करने के विरोध में गुरुवार को विभिन्न छात्र और शिक्षक संगठनों ने मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला।

जिसमें लेफ्ट के छात्र संगठनों के साथ ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। मार्च से पहले विश्वविद्यालय में 150 रुपये की टी-शर्ट भी बेची गई। मार्च में कुछ लोगों ने ऐसा जामा भी पहन रखा था जिस पर लिखा गया- कन्हैया वध करेगा कंस।

लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्च में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य कॉलेजों के छात्र भी हिस्सा ‌लिया। पुलिस ने इस मार्च की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। वहीं कन्हैया मुद्दे पर चेन्नई में भी वामदलों ने प्रदर्शन कर सरकार का विरोध जताया।

भाजपा-एबीवीपी ने किया जाधवपुर यूनिवर्सिटी में घुसने का प्रयास

News round up of day 1916

कश्मीर के समर्थन में नारेबाजी की चिंगारी जेएनयू से निकलकर पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी तक भी पहुंच गई। जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को कश्मीर के समर्थन में नारेबाजी कर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी के विरोध में गुरुवार को एबीवीपी और भाजपा ने मोर्चा खोल दिया।

भाजपा और एबीवीपी ने भारी भरकम समर्थकों के साथ कोलकाता में मार्च निकालकर जाधवपुर विश्वविद्यालय में घुसने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व टीवी कलाकार और भाजपा नेत्री रूपा गांगुली ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने जबरन विश्वविद्यालय के गेट में भी प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इसके चलते काफी देर तक कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी होती रही।


जेएनयूः राहुल-केजरीवाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

News round up of day 1916

जेएनयू की रार अब राष्ट्रपति के दरबार तक भी पहुंच गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति से अलग अलग मुलाकात कर इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों की पिटाई का मुद्दा भी उठाया।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जो भी सरकार की सोच के खिलाफ बोलता है तो उसे कुचलने की कोशिश की गई है।

आरएसएस अपनी सोच को देश के छात्रों पर थोपना चाहता है। राहुल ने कहा क‌ि किसी को उनकी देशभक्ति पर शक नहीं होना चाहिए। मेरे पास सिवाय देशभक्ति के कुछ भी नहीं है। वहीं उनके बाद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात की।

रामदेव ने राहुल को कहा देशद्रोही, भाजपा विधायक ने कहा- मार दो गोली

News round up of day 1916

देशद्रोही और राष्ट्रभक्ति की लड़ाई में अब योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं। उनका सबसे पहला निशाना बने हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। रामदेव ने कहा जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी और गति‌विधि का समर्थन करके देशद्रोहियों का साथ दे रहे हैं।

वहीं इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए राजस्थान के एक बीजेपी विधायक ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'गद्दार' करार देते हुए उन्हें फांसी पर लटकाने की बात कह डाली। उन्होंने जवाहर लाल विश्वविद्यालय में देशद्रोह के नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने की वजह से राहुल को गद्दार बताया।

बाड़मेर के बायतू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि जेएनयू में द्रेशद्रोह का नारा लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी की माफी मांगनी चाहिए और उन्हें अपने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जानिए क्या बोले बाबा रामदेव



सुनिए भाजपा विधायक ने क्या बोला राहुल गांधी के बारे में

राहुल गांधी का लखनऊ में हुआ विरोध काले झंडे दिखाए

News round up of day 1916

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार शाम को लखनऊ पहुंचे। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में आयोजित दलित कॉन्क्लेव में शिरकत करने के लिए आए थे। इस कार्यक्रम में जाने से पहले ही वहां राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

जेएनयू मामले में विवादित बयान देने के बाद बुधवार को राहुल गांधी पर हाईकोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसी बयान को लेकर राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। लखनऊ दौरे पर आए राहुल गांधी को लोगों ने काले झंडे भी दिखाए।

भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने पर यहां एक गिरफ्तारी भी हुई है। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्‍था के भी खास इंतजाम किया गया है।

सबसे सस्ते फोन पर मची रार, सोमैया ने बताया बड़ा घोटाला

News round up of day 1916

देश के सभी प्रमुख अखबारों में विज्ञापन देकर 251 रुपये में स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी की हवा गुरुवार को पहले दिन ही निकल गई। बेहिसाब ट्रैफिक के कारण कंपनी की वेबसाइट पहले दिन ही हैंग कर गई और फोन के इंतजार में लगे लोगों को मायूसी हाथ लगी।

देर शाम तक भी साइट ठीक नहीं हो सकी थी। इसी बीच सबसे सस्ते फोन की कुछ छुपी बातें भी सामने आने लगी जिन पर अभी तक कंपनी ने पर्दा डाल रखा था। जानकारी के अनुसार कंपनी फोन की बुकिंग कर चार माह बाद उसकी डिलीवरी देगी।

भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने तो दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251' को बहुत बड़ा घोटाला बता दिया। सोमैया के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा पॉन्जी स्कैम होगा।

सोमैया ने खुलासा किया कि 251 में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'रिंगिंग बेल' ने महज तीन महीने पहले ही अपना पंजीयन करवाया है। इसके अलावा अभी तक उसके मालिक के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के नाम पर कंपनी लोगों से जबरदस्त पैसा वसूल रही है। इसके अलावा कंपनी की कोई मैन्यूफैंक्चरिंग यूनिट भी नहीं है जिससे यह पता चले कि आखिर इसका उत्पादन कैसे हो रहा है।

अफस्पा मुद्दे पर बीजेपी ने महबूबा को दिया झटका

News round up of day 1916

श्रीनगर में बुधवार को अचानक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। इस चर्चा के बाद ऐसी अकटलें लगाई जाने की थी क‌ि भाजपा और पीडीपी के बीच सरकार गठन को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।

इस मुलाकात में पीडीपी की ओर से जम्मू कश्मीर के कुछ ह‌िस्सों से आफ्सपा हटाने की बात की गई थी। लेक‌िन अब ऐसी खबरें आ रही है क‌ि भाजपा जम्मू कश्मीर से आफ्सपा नहीं हटाएगी। पार्टी की ओर से आफ्सपा हटाने के लेकर क‌िसी भी तरह की कोई बात नहीं की गई है। श्रीनगर और कठुआ से अफस्पा हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

मोदी सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताब‌िक गृह और रक्षा मंत्रालय जम्मू कश्मीर से अफ्सपा हटाने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार को लगता है कि जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ को देखते हुए फ‌िलहाल आफ्सपा हटाना सही कदम नहीं होगा।

पीएम मोदी ने एमपी से शुरू की फसल बीमा योजना

News round up of day 1916

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सीहोर में किसान मेले के दौरान बहुप्रतिक्षित फसल बीमा योजना की शुरूआत की। इस दौरान कुछ किसानों को उन्होंने फसल योजना का लाभ भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग मोदी को किसान विरोधी कहते हैं वो लोग भी इस योजना पर सवाल उठाने का साहस नहीं कर पाएंगे। सरकार की यह योजना किसानों की कई समस्याओं का हल कर देगी। किसान बीमा योजना के अंतर्गत अगर फसल बोने के बाद बारिश या किसी अन्य वजह से खराब हो जाती है तो उसके लिए किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।

पीएम ने दावा किया अगर अकेले एक किसान का भी नुकसान होता है तो उसे भी बीमा का लाभ मिलेगा। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस योजना का लाभ उठाएं जल्द से जल्द इसमें भागीदार बनें।

जाट आरक्षणः दिल्‍ली के बाद यूपी राजस्‍थान से कटा हरियाणा

News round up of day 1916

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग फैलती जा रही है। रोहतक में चक्का जाम होने से पेट्रोल, डीजल, दूध और सब्जी का संकट हो गया है। आंदोलन के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रोहतक के सांपला से शुरू हुआ आंदोलन प्रदेश के तीन और जिलों में फैल गया।

रोहतक, सोनीपत, झज्जर, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी के अलावा फतेहाबाद, कैथल और पानीपत में भी जाट आंदोलनकारी सड़कों पर आए गए और जाम लगा दिया। पिछले चार दिनों से रेल और रोड यातायात ठप होने से इन जिलों में फल-सब्जियां, दूध और तेल की किल्लत हो गई है। कई जिलों का दिल्ली और चंडीगढ़ से संपर्क कट गया है।

उधर बुधवार को एक बार फिर हिसार के रामायण में अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया। हालांकि शाम पांच बजे मार्ग बहाल कर दिया। प्रदेश में हालात यह हो गए हैं कि आंदोलन के बीच जनता बुरी तरह पिस रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed